करनाल 24 मार्च, चिल्ड्रन फिल्म सोसाईटी की ओर से स्कूली बच्चों को मनोरंजक व ज्ञानवर्धक फिल्में दिखाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से बच्चों की संख्या का ब्लॉक वाईज़ शैड्ïयूल बना दिया गया है, जो 25 से 30 मार्च तक रहेगा। इस अवधि में प्रात: साढ़े 8 बजे से साढ़े 10 बजे तक करनाल सहित अन्य सभी ब्लॉकों से प्रतिदिन स्कूली बच्चे शहर के सैक्टर-12 स्थित पीवीआर सिनेमा में फिल्में देखने आएंगे।
बाल चित्र समिति दिल्ली के सहायक वितरण अधिकारी अशोक कुमार ने दिखाई जाने वाली दो फिल्में क्रमश: पप्पू की पगडण्डी तथा हैप्पी मदर्स डे, सिनेमाघर को उपलब्ध करवा दी गई है। बच्चों के साथ उनकी देखभाल के लिए प्रत्येक स्कूल के दो-दो अध्यापक भी रहेंगे। प्रत्येक फिल्म की अवधि 90 से 100 मिनट की रहेगी। दोनों फिल्मे मनोरंजक व ज्ञान से भरपूर हैं और बच्चे इनको देखकर खुश होंगे। इससे उनका मूड अच्छा होगा और परीक्षाओं के दौरान बच्चों में जो अनावश्यक तनाव हो जाता है, वह भी दूर हो सकेगा। फिल्में दिखाए जाने का कार्यक्रम पूर्णत: नि:शुल्क रहेगा। लेकिन बच्चों को लाने-लेजाने की जिम्मेदारी सम्बंधित स्कूल के अध्यापकों की रहेगी।
Post Now India Post Now India