Breaking News
Home / Lok Sabha Election / चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करते हुए चुनाव को संपन्न करवाएं

चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करते हुए चुनाव को संपन्न करवाएं

कैथल, 7 मई: सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधीश गुहला के महेंद्र पाल ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करते हुए चुनाव को संपन्न करवाएं। चुनाव के इस कार्य को बोझ न समझे, बल्कि सकारात्मक सोच रखें। चुनाव के दौरान आपका कुशल व सभ्य व्यवहार चुनाव को सुचारू रूप से व शांति पूवर्क संपन्न करवा सकता है। चुनाव आयोग द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें। चुनावी डयूटी में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल लाई जाएगी।

गुहला के सहायक रिटर्निंग अधिकारी महेंद्र पाल आईजी स्कूल के प्रांगण में गुहला विधानसभा क्षेत्र की पायलट ट्रेनिंग के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। गुहला विधानसभा क्षेत्र के 196 बुथ स्थापित किए गए हैं। सभी पोलिंग पार्टियां अपनी डयूटी को जिम्मेदारी के साथ निभाएं और महसूस करें कि जो डयूटी उन्हें सौंपी गई है वह एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। चुनाव के दौरान अगर किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो पीठासीन अधिकारीअपनी डायरी में दर्ज करके उच्च अधिकारी को सूचित करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पार्टियों को दिए गए निर्धारित फार्मों को भरकर मतदान करवाया जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग व गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर मतदान करवाया जाए। बूथों पर उपलब्ध करवाई गई मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करें। मतदान के दिन मॉक पोल की प्रक्रिया ठीक समय पर आरंभ करके मतदान प्रारंभ किया जाए। सभी लोकेशन पर माईक्रो आब्जर्वर भी नियुक्त रहेंगे, जोकि निर्धारित समयावधि में रिपोर्ट भेजते रहेंगे। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर संजय वर्मा, राजा सिंह झींझर ने ईवीएम व वीवीपैट के संचालन व अन्य चुनाव संबंधित सामग्री को जैसे फार्म इत्यादि भरने व निर्धारित प्रोफार्मा में मतदान के बाद वापिस जमा करवाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस मौके पर उपमंडलाधीश ईशा कंबोज, जिला कल्याण अधिकारी सीमा रानी, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल, कार्यक्रम अधिकारी रेणू पसरिचा, मार्किट कमेटी गुहला के सचिव वीरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *