Breaking News
Home / Uncategorized / चौकीदार आपके बीच में खड़ा है, काम बताते रहें, जन सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारी जिम्मेदारी – मंत्री कर्णदेव काम्बोज

चौकीदार आपके बीच में खड़ा है, काम बताते रहें, जन सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारी जिम्मेदारी – मंत्री कर्णदेव काम्बोज

करनाल 28 अगस्त, हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने बुधवार को इंद्री विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बसंत विहार व नरसी विलेज में करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली गलियों व सडक़ों के निर्माण की परियोजना का नारियल तोडक़र मंत्रोच्चारण के बीच शुभारंभ किया। इनमें बसंत विहार में करीब 11 करोड़ रुपये की राशि से गलियों का निर्माण कार्य तथा करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से नरसी विलेज में इंटरलोकिंग टाईलों से सडक़ों का निर्माण कार्य शामिल है।

मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने बसंत विहार गली नं. 8 से गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस गली के निर्माण पर करीब 48 लाख 95 हजार रुपये की राशि खर्च होगी, यानि बसंत विहार की विभिन्न गलियों के निर्माण पर कुल 11 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इस मौके पर अपने उद्बोधन में मंत्री ने कहा कि चौकीदार आपके सामने खड़ा है, काम बताते रहें, जन सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारी जिम्मेदारी है, किसी भी कार्य को अधूरा रहने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बसंत विहार के लोग काफी लंबे समय से जन सुविधाओं को लेकर परेशान था। लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी तभी से इस क्षेत्र में विकास कार्य होने शुरू हुए हैं। अब इस क्षेत्र की किसी भी गली को कच्चा नहीं रहने दिया जाएगा तथा लोगों को पीने का स्वच्छ पानी मिलेगा।

नरसी विलेज के लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी प्राईवेट कॉलोनाईजर द्वारा लोगों को जन सुविधाएं उपलब्ध न किए जाने पर सरकार द्वारा कड़ा संज्ञान लेने के कारण इस कॉलोनी को सरकार के अधीन किया गया है, हरियाणा में यह ऐसी पहली कॉलोनी है। अब इस कॉलोनी में सरकार की ओर से सभी जन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। भाजपा सरकार जन सेवा को अपना ध्येय मानकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले इंद्री क्षेत्र में सडक़ों का बुरा हाल था, नहरों के पुलों की हालत जर्जर थी, पुलों पर लिखा था बाहरी वाहन ले जाना वर्जित है। लेकिन अब इंद्री क्षेत्र की कोई भी सडक़ कच्ची नहीं है और सभी सडक़ें चकाचक हैं और नहरों पर सभी पुलों का निर्माण करवाया गया है।

मंत्री काम्बोज ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों ने क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया और विकास तथा रोजगार के नाम पर इस क्षेत्र के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया। लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत पर चलते हुए समूचे प्रदेश का एक समान विकास किया है। इसी का परिणाम रहा कि नगरनिगम के चुनाव में भाजपा विजयी हुई, इतना ही नहीं जींद की धरती पर विधानसभा के उपचुनाव के दौरान पहली बार कमल का फूल खिला है तथा लोकसभा के चुनाव में भी प्रदेश की जनता ने दस की दस सीटें भाजपा की झोली में डाली हैं। उन्होंने भरोसे और विश्वास के साथ कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान भी प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनाने जा रही है और इस चुनाव में 75 प्लस सीट जीतने का एक रिकार्ड भी बनेगा। लोग तो यह कहने लगे हैं कि 75 प्लस नहीं 90 की 90 सीटें भाजपा जीतेगी।

इस अवसर पर भाजपा नेता बृज गुप्ता, कुंजपुरा मंडल के अध्यक्ष नंदलाल पांचाल, मार्किट कमेटी के चेयरमैन ईलम सिंह, गुरप्रीत भिंडर, एडवोकेट यशबीर सिंह, जगबीर कल्याण, नीरज, गजे सिंह, हरि राम, पृथ्वी, राम भजन, बसंत विहार से एमसी नवीन एडवोकेट, सरपंच जसबीर कुराली सहित भारी संख्या में महिला एवं पुरूषों ने मंत्री कर्णदेव काम्बोज का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *