कुरुक्षेत्र। मथाना के भट्ठों पर जरुरतमंद बच्चों को भोजन कराया गया जिसमें दाल चावल और जलेबी का वितरण किया गया। आज समाजसेवी लक्षबीर सिंह ने अपने 60वें जन्मदिन पर मथाना के भट्ठों पर जरुरतमंद बच्चों को भोजन कराया। उन्होंने कहा कि कोई भी खुशी का अवसर क्यों न हो हमें ऐसे अवसर पर जरुरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए। डाक्टर नरेश शर्मा ने कहा कि वे हरियाणा पुलिस द्वारा संचालित रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के कार्यों से जुड़कर बहुत ही सुखद अनुभव कर रहे हैं। यह बहुत ही उत्कृष्ट कार्य है, इससे बढ़कर कोई अन्य पुण्य का कार्य नहीं हो सकता. विदेश से लौटे प्रशांत शर्मा ने कहा कि वे ऐसे पुनीत कार्य में बहुत ही सुख का अनुभव कर रहे हैं. रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा ने लक्षबीर सिंह जी को एक स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा, डॉक्टर नरेश शर्मा, प्रशांत शर्मा, अक्षय वर्मा, दुर्गा और नरेन्द्र आदि ने सहयोग किया।
Post Now India Post Now India