Breaking News
Home / Sports / जिला कुरूक्षेत्र जूनियर बैडमिंटन टीम के सिलेक्शन ट्रायल्स

जिला कुरूक्षेत्र जूनियर बैडमिंटन टीम के सिलेक्शन ट्रायल्स

जिला कुरूक्षेत्र बैडमिंटन संघ द्वारा कुरूक्षेत्र जिला की जूनियर बैडमिंटन टीम के लिए सिलेक्शन ट्रायल्स का आयोजन द्रोणाचार्य बैडमिंटन हॉल में 23 अगस्त 2019 को किया जाएगा। इसमें विभिन्न आयु वर्गो (अंडर 17-19 वर्ष) में एकल व युगल टीम के लिए सिलेक्शन ट्रायल किए जाएंगे। सिलेक्शन ट्रायल्स में भाग लेने के लिए एकल मैच का प्रवेश शुल्क रूपये 100/- व युगल मैच के लिए रूपये 200/- निश्चित किया गया है। सभी खिलाडिय़ों को हरियाणा म्युनिसिपल कारपोरेशन या कमेटी द्वारा प्रमाणित अपना आयु प्रमाण पत्र, सिलेक्शन ट्रायल्स प्रारंभ होने से पहले जमा करवाना होगा। प्रवेश शुल्क व आयु प्रमाण पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2019 सायं 5 बजे तक है। इसके लिए इच्छुक खिलाड़ी द्रोणाचार्य बैडमिंटन हॉल में बैडमिंटन कोच विवेक शर्मा से सम्पर्क कर सकते हैं।

About postnow

Check Also

ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में नीतू रानी रही प्रथम, चाटी रेस में सरोज ने मारी बाजी

कुरुक्षेत्र, 23 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *