Breaking News
Home / Health / जिला के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में पढऩे वाले 1 से 19 वर्ष तक के सभी विद्यार्थियों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी

जिला के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में पढऩे वाले 1 से 19 वर्ष तक के सभी विद्यार्थियों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी

कुरुक्षेत्र 5 फरवरी उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि आगामी 8 और 14 फरवरी को जिला के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में पढऩे वाले 1 से 19 वर्ष तक के सभी विद्यार्थियों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।
वे मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति व मोप अप दिवस के सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को राष्टï्रीय कृमि मुक्ति दिवस तथा 14 फरवरी को मोप अप दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दिन 1 से 19 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को कृमि मुक्त करने के लिए एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को खाली पेट गोली न खिलाई जाए ताकि उन्हें उल्टी जैसी समस्या का सामना न करना पड़े। अभियान के लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इसे सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हर 6 महीने में आयोजित किया जाता है। एक से दो वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली खिलाए तथा 2 से 19 वर्ष तक के बच्चों को पूरी गोली खिलाए।
उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को कहा कि यह एलबेंडाजोल की गोली बच्चे चबाकर खाए, इस बात का पूरा ध्यान रखना है तथा 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को यह एलबेंडाजोल की गोली पीसकर खिलाए ताकि कोई समस्या न आए। उन्होंने बताया कि यह एलबेंडाजोल की गोली जिले में करीब 3 लाख 12 हजार बच्चों को 962 स्कूलों में खिलाई जाएगी। डीसी ने कहा कि इस विषय में किसी प्रकार की कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि जो बच्चे 8 फरवरी को एलबेंडाजोल की गोली खाने से रह जाएंगे, उन्हें 14 फरवरी को मोप अप दिवस पर एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।
इस मौके पर सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 18 टीमे बनाई गई है तथा सभी को विस्तार से बताया गया है कि बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली किस प्रकार से खिलानी है। उन्होंने एलबेंडाजोल की गोली खिलाने के लिए शिक्षा व महिला एवं बाल विकास की आंगनवाड़ी वर्कर तथा स्कूल के अध्यापको को सहयोग की अपील की। इस मौके पर डा. रमेश सभ्रवाल, डा. योगेन्द्र, डा. अनुपमा सिंह, पीओआईसीडीएस नीना कपूर, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम भट्टïी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

पीलिया फैलने के मामलें में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें प्रशासन, एसडीएम को नियुक्त किया नोडल अधिकारी

कुरुक्षेत्र 26 जनवरी। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सेक्टर 3 में पीलिया फैलने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *