3 जनवरी, 2018 : जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के तहत ग्रामीण विकास के लिए क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के विकास कार्यों की समीक्षा हेतू मुख्य कार्यकारी अभियन्ता, डी0आर0डी0ए0 डॉ0 सुशील कुमार मलिक ने बैठक ली। इस दौरान उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, ररबन मिशन इत्यादि योजनाओं के तहत जिला में चल रहे विकास कार्यों की कार्य प्रगति का जायजा लिया।
बैठक के दौरान सीईओ डॉ सुशील मलिक ने सभी क्रियान्वित एजेन्सियों के अधिकारियों कार्यकारी अभियन्ता, पंचायती राज रामफल सिंह तथा जिला के समस्त खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने तथा लम्बित कार्यों को तुरन्त प्रभाव से पूरा करने के आदेश दिए।
इस दौरान सीईओ ने डीआरडीए के तहत क्रियान्वित हो रही योजनाओं के ईचार्ज परियोजना अधिकारी अमिता अरोड़ा से पीएमएवाई, एम0पी लैड तथा ररबन मिशन बारे जानकारी ली तथा सहायक परियोजना अधिकारी नरेश कुमार से स्वच्छ भारत मिशन तथा मनरेगा स्कीम के तहत चल रहे कार्यों बारे विस्तार से जानकारी ली।
बैठक में जिला स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में लेखा अधिकारी डीआरडीए अलोकनाथ शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक राजुकार सन्धू, सहायक समन्वयक (टी0) राजीव कुमार शर्मा, सुखदेव चौहान, विकास चोपड़ा, पवन कुमार, सुलभा दत्ता क्लर्क, तेजाकृष्णा चेतन्य, अतुल, भारत, बाबू राम तथा राजेश मौजूद रहे। वहीं खण्ड स्तर के अधिकारियों एंव कर्मचारियों में सभी बी0डी0पी0ओ0, उपमण्डल अभियन्ता, पंचायती राज, सभी एबीपीओ तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के सभी खण्ड कार्यक्रम प्रबन्धक भी मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India