करनाल 8 मई: दिनेश कुमार जो कि करनाल लोकसभा क्षेत्र से 17वीं लोकसभा के आम चुनाव में शिव सेना राजनैतिक पार्टी से उम्मीदवार है। उन्होंने अपना नामाकंन 22 अप्रैल को जमा करवाया था। उन्होंने अपने नामाकंन के समय फार्म न०-26 में आपराधिक मामले की जानकारी दी थी। चुनाव आयोग की हिदायत अनुसार जिस उम्मीदवार की पृष्ठभूमि आपराधिक गतिविधियों से संबंधित है, उसे नामाकंन वापिस लेने की तिथि और पोलिंग से 48 घंटे पहले तीन बार प्रिंट व इलैक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी सार्वजनिक करनी होती है। परन्तु अभी तक दिनेश कुमार ने ऐसा नहीं किया। इस अवहेलना के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने उम्मीदवार दिनेश कुमार को नोटिस का स्मरण पत्र जारी किया है।
Home / Lok Sabha Election / जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिव सेना के उम्मीदवार दिनेश कुमार को दिया नोटिस का स्मरण पत्र
Check Also
कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया
कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …
Post Now India Post Now India