Breaking News
Home / Uncategorized / डीआरओ चांदी राम से रूबरू हुए सरकारी स्कूल बारना के विद्यार्थी

डीआरओ चांदी राम से रूबरू हुए सरकारी स्कूल बारना के विद्यार्थी

कुरुक्षेत्र 30 जनवरी शहीद सुरेंद्र कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बातचीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला राजस्व अधिकारी चांदीराम पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ नगर परिषद के सचिव केएल बठला भी मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थी चांदीराम से रूबरू हुए। चांदी राम ने सभी विद्यार्थियों को अपनी इच्छा से विभिन्न सेवाओं में जाकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया। डीआरओ चांदीराम ने बच्चों को कहा कि  वे कुछ न कुछ अलग से करें, जिससे आपकी पहचान भी अलग प्रकार की बनें। मन लगा कर शिक्षा ग्रहण करें, अपने माता-पिता व शिक्षकों का सम्मान करें, ऐसा करने से आपको सफल होने से कोई नही रोक सकता। अभी जो समय है यह पढ़ाई करने का है कुछ समय के बाद परीक्षाएं शुरु हो जाएंगी, इसलिए सिर्फ पढाई की ओर अपना ध्यान दें। विद्यालय की सुंदरता को देखकर डीआरओ चांदीराम ने विद्यालय की प्राचार्या रीटा बठला की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों से आह्वान किया कि जिस प्रकार से प्राचार्या विद्यालय को सुंदर बनाने की लिए खूब मेहनत कर रही हंै, उसी प्रकार से विद्यालय का रिजल्ट अच्छा लाने के लिए सभी विद्यार्थी भी खूब मेहनत करें। इस मौके पर नगर परिषद के सचिव केएल बठला ने भी बच्चों के साथ बातचीत की। प्राचार्या रीटा बठला व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुमन चौधरी ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *