कुरुक्षेत्र 9 अप्रैल सेवानिवृत एचसीएस अधिकारी एवं तिरूपति बालाजी मंदिर के अधिकारी प्रेम गंागल ने कहा कि ब्रह्मïसरोवर के नजदीक स्थित श्री वंकेटेश्वरा स्वामी तिरूपति (बालाजी ) मंदिर में 14 अप्रैल 2019 को रामनवमी उत्सव समारोह का आयेाजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसीएस टीवीएसएन प्रसाद और उपायुक्त डा. एसएस फुलिया होंगे।
उन्होंने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि श्री वंकेटेश्वरा स्वामी तिरूपति मंदिर में 14 अप्रैल को रामनवमी उत्सव समारोह के रूप में मनाया जा रहा है। इस उत्सव में हरियाणा वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद और उपायुक्त डा. एसएस फुलिया मुख्यातिथि के रूप में भाग लेंगे। इस अवसर पी संध्या के समय कल्याणोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विश्व कल्याण हेतू पूजा अर्चना भी की जाएगी। इस कार्यक्रम में सलाहकार समिति के सदस्यों सहित भारी संख्या में श्रद्घालु उपस्थित रहेंगे।
Post Now India Post Now India