Breaking News
Home / Crime / दो जेब तराश काबू

दो जेब तराश काबू

कुरूक्षेत्र 21 जनवरी 2019: जिला पुलिस कुरूक्षेत्र की अपराध शाखा-2 ने दो जेब तराश को काबू करने मे सफलता हासिल की है। इस बारें में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र श्री सुरेन्द्र पाल सिहं ने बताया कि जिला पुलिस कुरूक्षेत्र की अपराध शाखा-2 ने दो जेब तराश असलम वासी नुरा हज्जी खडडा कालोनी पुराना हमीदा यमुनानगर व फरमान उर्फ सागर अलि वासी आन्नद कालोनी पुराना हमीदा यमुनानगर को काबू करने में सफलता हासिल की है।
श्री सिंह ने बताया कि दिनांक 16 जनवरी 2019 को थाना सदर थानेसर मंे निवासी गांव कोलापुर पिपली भूपिन्द्र सिहं ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि  दिनांक 16 जनवरी को वह पिपली चैंक से अम्बाला की बस पकड रहा था तो उसकी जेब से किसी नामालुम व्यक्ति ने उसका पर्स निकाल लिया जिसमें उसके 5 हजार रूपयें व कुछ जरूरी कागजात थे। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरम्भ कर दी थी। जांच के दौरान अपराध शाखा-2 के एस आई तरसेम सिहं अपनी पुलिस टीम के साथ थाना सदर थानेसर कुरूक्षेत्र मे गश्त पर थे किसी समाज सहयोगी ने सूचना दी कि दिनांक 16 जनवरी को पिपली चैंक पर जिसने जेब काटी थी वो इस समय देवी लाल पार्क में है। सूचना के आधार पर एसआई तरसेम सिहं ने अपनी टीम एएसआई कृपाल सिहं, हवलदार नरेश कुमार व सिपाही मनोज कुमार की सहायता शक के आधार पर देवी लाल पार्क कुरूक्षेत्र से दोनों को काबू किया। जिन्होने पूछताछ के दौरान चोरी किये हुए पैसों में से 3 हजार रूपये व कागजात बरामद करवा दिये है। जिनको आज माननीय अदालत में पेश किया गया । जहां से माननीय अदालत के आदेशानुसर उनकों जिला करागार कुरूक्षेत्र में भेज दिया गया है।

About postnow

Check Also

गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *