करनाल 26 जनवरी, 70वां गणतंत्र दिवस नगर निगम कार्यालय के परिसर में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। महापौर रेनू बाला गुप्ता ध्वजारोहन किया। उप निगमायुक्त धीरज कुमार, निगम के तमाम अधिकारी व कर्मचारियों के अतिरिक्त नगर पार्षद सुदर्शन कुमार कालड़ा, वीर विक्रम कुमार, रमनजीत कौर, मेघा भण्डारी, नीलम देवी, मुकेश अरोड़ा, रजनी परोचा, जोगिन्द्र शर्मा, ईश कुमार गुलाटी, राजेश अग्गी तथा समाजसेवी बृज गुप्ता व भगवान दास अग्गी भी उपस्थित थे। ध्वजारोहण के समय राष्ट्रीय धुन बजाई का प्रसारण किया गया। अग्रिशमन सेवा केन्द्र के फायरमैन की टुकड़ी ने तिरंगे को सलामी दी।
मेयर रेनू बाला गुप्ता ने इस अवसर पर अपने संदेश में शहर के तमाम नागरिको को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि आज ही के दिन आजाद भारत का सविधान लागू हुआ था, जिससे हमारा समूचा शासन तंत्र चलता है। सविधान ने हमे मौलिक अधिकार दिए और वोट का अधिकार भी मिला, जो इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। बेशक इसमे समय-समय पर कई संशोधन हुए, लेकिन आज भी भारतीय सविधान, दुनिया का सर्वश्रेष्ठ सविधान कहलाता है। उन्होने सविधान के रचियता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के साथ-साथ देश पर मर मिटने वाले अमर शहीदो का समरण कर उन्हे अपनी भावभीनी श्रदांजलि दी।
उन्होने आगे कहा कि देश की आजादी के लिए हमारे वीर जवान शहीद हुए और सीमा पर सैनिक हमारी रक्षा करते हैं, जो देश सेवा की एक सबसे बड़ी मिसाल है। दूसरी ओर जो लोग देश के भीतर रहकर ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और लगन से कार्य कर रहे हैं, वह भी देश की सेवा में लगे हैं। उन्होने कहा कि हमे आज के दिन यह संकल्प लेना है, कि हम नागरिको के लिए शहर को सभी आवश्यक व समय पर सुविधाएं देने के लिए वचनबद्घ रहेंगे, गंदगी नही होने देंगे। ऐसी भावना से कार्य करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का स्वच्छ भारत का सपना पूरा होगा। उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हरियाणा दिन दोगुनी-रात चौगुणी तरक्की कर रहा है। प्रदेश में सुशासन से नागरिको को अंत्योदय व सरल केन्द्रो के माध्यम से ऑनलाईन सेवाएं दी जा रही हैं। आज देश में हरियाणा का नाम विकास के साथ-साथ स्वच्छ प्रदेश के रूप में भी लिया जाता है। करनाल प्रदेश का सबसे सुंदर व स्वच्छ शहर बन गया है, इसके पीछे हमारी सरकार का मार्गदर्शन और नगर निगम के कर्मचारियों की मेहनत व लगन है। उन्होने कहा कि हमे भविष्य में भी अपने शहर को सुंदर बनाए रखना है।
नगर निगम के डी.एम.सी. धीरज कुमार ने तमाम कर्मचारियों की ओर से मेयर का अभिनंदन किया। अपने सम्बोधन में उन्होने कहा कि जिस तरह से हमारे वीर शहीदो ने देश को आजादी दिलाई और उसके बाद सैनिक सीमा पर हमारी फौजें तैनात होकर हमारी रक्षा कर रहे हैं, हमारा भी फर्ज बनता है कि हम अपने देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखें।
नगर निगम के कर्मचारियों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
Post Now India Post Now India