कुरूक्षेत्र 22 दिसम्बर – जिला पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र द्धारा गत दिवस नाईट डोमीनेषिन के नाके लगाये गये। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र श्री सुरेन्द्र पाल सिहं ने बताया कि जिला कुरूक्षेत्र पुलिस द्धारा रात्री में नाईट डोमीनेषन के तहत क्षेत्र में 40 जगह विषेष नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर नाईट डोमीनेषन के तहत 2074 वाहनों की जांच, 61 के चालान, 103 बोतल अवैध शराब, एक देषी कटट व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया। इस बारे और अधिक जानकारी देते हुए श्री सिह ने बताया कि जिला कुरूक्षेत्र में पिपली द्धार से लेकर थर्ड गेट, मोहन नगर चैंक, नया बस अडडा, लक्की स्वीट हाउस, अम्बेडरचैंक, मीरी पिरी चांैक, उमरी चैंक, देवी लाल चैंक, पेहवा चांैक पेहवा, झांसा, बबैन, लाडवा, शाहाबाद आदि मिला कर कुल 40 नाके लगाये गये जिनमें 480 पुलिस ने जवानो ने पूरी रात नाकेंा पर खडे होकर अपनी डयूटी को बडी ही ईमानदारी के साथ करते हुए 2074 व्हीकलों को चैंक किया गया। जिनमें टू-व्हीलर-743, फोर व्हीलर-589, हल्के वाहन-345 व भारी वाहन-397 वाहनों को जांच करने बाद 61 व्हीकलों के चालान किये गया।
इस बारे में और अधिक जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र पाल सिहं ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी के साथ साथ 104 स्थानांे पर छापे मारी की गई और उस छापे मारी के दौरान पुलिस ने 9 आरोपीयों को गिरफतार किया गया जिनके कब्जे से 103 अवैध बोतल देषी शराब भी बरामद की । जिस पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर सभी आरोपीयों को हिरासत में लिया गया। जिला कुरूक्षेत्र की अपराध शाखा-1 के ईन्चार्ज निररक्षक केवल सिंह के नेतृत्व में एएसआई विरेन्द्र सिहं, एएसआई सत्यनारायण, हवलदार ईष्म सिहं, सिपाही अमित कुमार व सिपाही पवन कुमार ने उमरी चैक कुरूक्षेत्र करनाल की तरफ से मोटरसाईकिल न0 एचआर 5यू-3860 को आते देखा। जो पुलिस को देख कर वापिस मुड कर भागने लगा तभी अपराध शाखा-1 की टीम ने शक के आधार पर मोटरसाईकिल चालक को रोक कर चैक किया तो उसके कब्जे से एक देषी कटटा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया। नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम वजीर चन्द उर्फ वजीरा वासी अषोक नगर जिला करनाल बताया । अपराध शाखा-1 ने आरोपी को काबू करके उसके विरूध थाना शहर थानेसर में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफतार कर लिया है। जिसकों आज माननीय अदालत में पेष किया गया। माननीय अदालत ने आरोपी वजीर चन्द उर्फ वजीरा को 3 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर भेज दिया है।
इसके अतिरिक्त 143 एसे व्यक्तिायो को चैक किया जो अन्य राज्यों से आये हुए पाए गये जिनकी पतों की तस्दीक करने के लिए सम्बन्धित थानों में पत्रा चार हेतु उनके पर्चे अजनबी काटे गये।
पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र, श्री सुरेन्द्र पाल सिहं ने जिला कुरूक्षेत्र में लगाये गये हर नाकों पर जाकर नाकों को चैंक किया। इसे ईलावा जिला कुरूक्षेत्र के सभी उप पुलिस अधीक्षक भी पूरी रात अपने अपने ईलाकों में गष्त करते रहे। और डयुटी पर तैनात मुलाजमानों व नाकों को चैक किया।
Post Now India Post Now India