राष्ट्रीय प्रौद्यौगिकी संस्थान (निट) कुरुक्षेत्र में ‘शिक्षा समूह’ की ओर से हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 26 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गई । जिसमें 20 विद्यार्थियों को पढ़ाई में अव्वल आने, 2 विद्यार्थियों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अच्छे प्रदर्शन के लिए, 2 विद्यार्थियों को खेल-कूद में श्रेष्ठ प्रदर्शन एवं, 1 विद्यार्थी को शिक्षा के उभरते सितारे के रूप में तथा 1 विद्यार्थी को बेस्ट ऑफ ऑल राउंडर के रूप में सम्मानित किया गया । छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले होनहार विद्यार्थियों में शगुन, कार्तिक, शुभम, यश, रोहित, शिव, पलक, सनी, हर्षिता और वीरेंदर शामिल थे । इसके अतिरिक्त खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए रौनक, दुर्गा, लवली और नेहा को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ‘शिक्षा समूह’ में अनुकरणीय योगदान देने वाले आर.एस. सैनी ने शिक्षा प्रदान करने को एक धर्म का कार्य बताकर शिक्षा समूह के द्वारा किए जा रहे प्रयत्नों की सराहना की और साथ ही उन्होंने बताया कि किस प्रकार ‘शिक्षा समूह’ में पढ़ कर जाने वाले विद्यार्थी अच्छे कॉलेजों में दाखिला प्राप्त करते हैं। साथ ही उन्होंने सभी माता-पिता को सुनिश्चित किया की उनके बच्चों का भविष्य केवल सुरक्षित ही नहीं बल्कि उज्जवल भी है। इस अवसर जसवीर सिंह ने शिक्षा समूह के प्रति अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया की उनके 4 बच्चे पिछले कई वर्षों से ‘शिक्षा समूह’ में पढ़ रहे है और उनके अच्छे परिणामों से खुश हैं। इस छात्रवृत्ति वितरण के लिए संस्थान के पूर्व छात्रों ने भी बढ़-चढक़र योगदान दिया जिसमें अनुराग, प्रांजल, खज़ान, आदित्य जयप्रकाश, निहाल और दीपशिखा इत्यादि का मुख्य योगदान रहा । शिक्षा समूह के मुख्य सलाहकार डॉ. पी.सी. तिवारी ने कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, अभिभावकों, सहयोगकर्ताओं व शिक्षा समूह के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया एवं छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी । इस अवसर पर डॉ. एम. सेंथिल कुमार, डॉ. सरस्वती यादव, डॉ. जे.पी. मिश्रा, देवेन्द्र गौड सहित भारी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India