Breaking News
Home / Health / पानी से प्रभावित क्षेत्रों में 8 टीमें रखेंगी मलेरियां व अन्य बीमारियों पर नजर: सुखबीर

पानी से प्रभावित क्षेत्रों में 8 टीमें रखेंगी मलेरियां व अन्य बीमारियों पर नजर: सुखबीर

कुरुक्षेत्र 20 जुलाई। सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि पानी से प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की 8 विशेष टीमें मलेरियां व अन्य बीमारियों पर नजर रखेंगी और बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने का काम भी करेंगी। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग सभी कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए गए है और शनिवार व रविवार को भी पानी से प्रभावित क्षेत्रों में डयूटी पर तैनात रहकर लोगों की सेवा करने का काम करेंगे।

सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने पानी से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेनेे के उपरांत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी डा. सुदेश कुमार, डा. ललित कंसल, खानपुर कोलिया से चिकित्सा अधिकारी डा. हिमांशी, डा. सलेन्द्र खामरा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों ने पार्षदों व सरपंचों सहित विभाग की 8 टीमों व मलेरिया की 1 स्पैशल आरआर टीम के साथ मिलकर सुदंरपुर, सेक्टर 30, सेक्टर 3, श्री मारकंडा, वशिष्टï कालोनी, गांधीनगर,कीर्तिनगर और मोहन नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान टीमों ने लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक किया और आमजन को ओआरएस, जिंक व हैलोजन की गोलियां भी वितरित की है।

उन्होंने कहा कि जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में पानी ठहराव ज्यादा होने के कारण पानी से होने वाली बीमारियों की आशंका है, इसलिए मलेरिया की आआरटी स्पैशल टीम व 8 अन्य टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें पानी से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगी और लोगों को दवाईयां उपलब्ध करवाएंगी। इसके लिए बकायदा क्षेत्र अनुसार डयूटियां लगाई गई है जिसमें सुंदरपुर में डा. सलेन्द्र खामरा, पिपली व खेडी मारकंडा में डा. हिमांशी की डयूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि खेडी मारकंडा के सरपंच अंग्रेज सिंह व नगरपरिषद के अधिकारी व कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग का सहयोग कर रहे है और विधायक सुभाष सुधा के आदेशानुसार शहर में फोगिंग का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पानी से प्रभावित क्षेत्रों में डायरिया, उल्टी व दस्त के मरीज पानी को उबाल कर पीएं व स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई गई हैलोजन की गोलियों को पानी में डालकर प्रयोग करें।

About postnow

Check Also

पीलिया फैलने के मामलें में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें प्रशासन, एसडीएम को नियुक्त किया नोडल अधिकारी

कुरुक्षेत्र 26 जनवरी। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सेक्टर 3 में पीलिया फैलने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *