Breaking News
Home / Lok Sabha Election / पोलिंग पार्टियो की सूची का किया रैंडमाईजेशन, एआरओ व राजनीतिक पार्टियो के प्रतिनिधि रहे शामिल, सामान्य पर्यवेक्षक की उपस्थिति में लघु सचिवालय के सभागार में किया गया रैंडमाईजेशन

पोलिंग पार्टियो की सूची का किया रैंडमाईजेशन, एआरओ व राजनीतिक पार्टियो के प्रतिनिधि रहे शामिल, सामान्य पर्यवेक्षक की उपस्थिति में लघु सचिवालय के सभागार में किया गया रैंडमाईजेशन

करनाल 29 अप्रैल: करनाल लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह की उपस्थिति में सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में पोलिंग पार्टियों की सूची का रैंडमाईजेशन किया गया। एनआईसी के एडीआईओ परविन्द्र सिंह ने भारत सरकार की ओर से जारी एक सॉफ्टवेयर के जरिए रैंडमाईजेशन की प्रक्रिया पूरी की। चुनाव के सामान्य पर्यवेक्षक शशिभूषण सिंह, सभी एआरओ तथा विभिन्न राजनीतिक पार्टियो के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

क्या है रैंडमाईजेशन- चुनाव में प्राय: पोलिंग स्टाफ और ईवीएम की रैंडमाईजेशन की जाती है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें एक क्रमवार सूची को सॉफ्टवेयर से अक्रमिक कर सूची तैयार की जाती है। ताकि कोई भी पोल्टीकल पार्टी चुनाव अधिकारियों द्वारा तैयार की गई सूची पर संदेह ना जताए, यानि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऐसा किया जाता है। रैंडमाईजेशन में अलग-अलग क्रम पर दिए गए पीठासीन व पालिंग अधिकारियों को जोड़कर एक पोलिंग पार्टी तैयार की जाती है और फिर उसे नई सूची में क्रम दिया जाता है, जो फाईनल होती है।

जिले में चुनाव के लिए बनाए 1141 बूथ, 2510 पोलिंग ऑफिसर देंगे सेवा, 1255 पोलिंग पार्टियो में 1255 पीठासीन व अतिरिक्त पीठासीन अधिकारी देंगे ड्यूटी, चुनाव के लिए अधिकतर तैयारियां पूरी-जिला निर्वाचन अधिकारी।

रैंडमाईजेशन प्रक्रिया में आज पीओ व एपीओ की सूची में पोलिंग पार्टियो को जोड़ा गया और इस प्रकार कुल 1255 पोलिंग पार्टियों की सूची तैयार हो गई। इसमें 1255 पीठासीन, इतने ही वैकल्पिक पीठासीन तथा 2510 पोलिंग ऑफिसर शामिल हैं। इन पार्टियो में कुल 5 हजार 20 कर्मचारियो को चुनाव ड्ïयूटी के लिए लिया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए करनाल जिला में कुल 1141 बूथ बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने रैंडमाईजेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपनी संतुष्टïी जाहिर की। समूची प्रक्रिया की विडियोग्राफी भी करवाई गई।

पोलिंंग पार्टियो के लिए प्रशिक्षण शैड्यूल किया तैयार, 2 मई से विधानसभा अनुसार दिया जाएगा प्रशिक्षण-जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह।
जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने कहा कि चुनाव से जुड़ी सभी पोलिंग पार्टियों को एनडीआरआई के सभागार में ट्रेनिंग देने का शैड्ïयूल तैयार किया गया है, शैड्यूल के अनुसार 2 मई को प्रात: के सत्र में नीलोखेड़ी और सांय के सत्र में करनाल विधानसभा क्षेत्र में ड्ïयूटी करने वाली पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार 3 मई को घरौण्ड़ा व असंध क्षेत्रो की पोलिंग पार्टियों को क्रमश: सुबह-शाम को प्रशिक्षण देंगे। जबकि 5 मई को इन्द्री विधानसभा क्षेत्र में जाने वाली पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी व घरौण्ड़ा के एसडीएम गौरव कुमार होंगे। इस प्रशिक्षण के समय सभी सम्बंधित एआरओ उपस्थित रहेंगे।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *