महिला एंव बाल विकास विभाग कैथल के द्वारा ब्लॉक स्तर पर सीवन व गुहला में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति रेणु पसरीजा की अध्यक्षता में पोषण अभियान,के तहत मासिक मीटिंग की गई । मीटिंग में ब्लॉक सीडीपीओ, सुपरवाईजर,व आगंनवाडी वर्करों ने भाग लिया। मीटिंग में उन्होने सभी सुपरवाईजर,व आगंनवाडी वर्करों को निर्देश दिए कि आप हर घर में पोषण का त्यौहार मनाइए। आप हर गांव में बच्चें, किशोर-किशोरी, गर्भवती एंव धात्री महिला को निर्धारित पोषण सेवा दिलवायें तभी गांव कुपोषण मुक्त होगा। पोषण अभियान का मुख्य उदेश्य बच्चों अल्पपोषण, खून की कमी, अनीमिया तथा जन्म के वक्त वनज वाले शिशुओं की सख्ंया में कमी को रोकना है। उन्होनें पचांयत के माध्यम से भी अभियान का प्रचार करवाने को कहा। गर्भवती माताओं को रोजाना आयरन और विटामिन युक्त तरह तरह के पोषक आहार लेना चाहिए। कैल्शियम की निर्धारित खुराक लेनी चाहिए। पौष्टिकीकृत दूध और तेल तथा आयोडीन युक्त नमक खाये। खाने-पीने से पहले हाथ जरूर धोयें तभी शरीर कुपोषण मुक्त होगा। उन्होनें पोषण अभियान के तहत सभी को शपथ भी दिलवाई। इस मौके पर ब्लॉक सीडीपीओ कमलेश गर्ग, ओम लता बग्गा, सुपरवाईजर नवजीत कौर, दीप्ती, पूनम व आगंनवाडी वर्करों ने भाग लिया।
Post Now India Post Now India