कैथल, 26 फरवरी : जिला योजना कमेटी की अध्यक्ष एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी की अध्यक्षता में प्रारूप विकास प्लान 2031एडी की बैठक आयोजन लघु सचिवालय स्थित सभागार में हुआ। इस बैठक में जिला परिषद की चेयरमैन सुखविंद्र कौर व अन्य सदस्यों ने भाग लिया। उपायुक्त ने कहा कि रिवाईज प्रारूप विकास प्लान 2031 में नगर की5 लाख की आबादी को लक्षित रखते हुए बनाया गया है। यह प्लान जीआईएस व गूगल के आधार पर तैयार किया गया है। नए प्रारूप में सभी विभागों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को समायोजित किया गया है, इतना ही नहीं शहर के चारों तरफ बने पैरिफियरल रोड़ को भी इस प्लान में समायोजित किया गया है। डेवलपमेंट प्लान 2031 जीआईएस व गुगल के आधार पर डिजिटल तैयार किया गया है। शहर की बढ़ती आबादी के दृष्टिगत वर्ष 2031 के नए प्लान में कैथल शहर में 31ए, 32ए तथा33ए नए सैक्टर विकसित भी विकसित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जो प्लान बनाया गया था, उसे 4 लाख 65 हजार की आबादी को मद्देनजर रखते हुए तैयार किया गया था। अब वर्ष 2031 का लक्ष्य रखते हुए नया प्रारूप तैयार किया गया है, जिसमें 5 लाख की आबादी को शामिल किया गया है। शहर में बढ़ती हुई आबादी के मद्देनजर 3 नए सैक्टर विकसित किए जाएंगे, जिसमें 31ए करनाल रोड से अंबाला रोड के बीच, 32ए व 33ए अंबाला व कुरूक्षेत्र रोड के बीच में विकसित किए जाएंगे। नए प्रारूप में रिहायशी,वाणिज्यिक, इंडस्ट्रीज, संस्थागत, पब्लिक युटिलिटी की व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। इस प्लान में सब्जी मंडी, स्टेडियम,सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट आदि का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें समायोजित किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि वर्ष 2007 व2014 में प्रारूप को मैनुअल बनाया गया था, लेकिन अब इस प्रारूप को जीआईएस, गुगल बेस पर बनाकर डिजिटलाईजेशन किया गया है। उन्होंने जिला नगर योजनाकार को निर्देश दिए कि कहीं भी अवैध कब्जा नहीं होने दें।
जिला योजना कमेटी की बैठक में जिला परिषद की चेयरमैन सहित सभी सदस्यों ने इस प्रारूप की सराहना करते हुए अपनी सहमती व्यक्त की। इस मौके पर जिला परिषद चेयरमैन सुखविंद्र कौर, नगराधीश विजेंद्र हुड्डा, डीडीपीओ कंवर दमन सिंह, जिला योजनाकार अनिल कुमार नरवाल, जिला परिषद सदस्य अंजू रानी, इंद्र सिंह, रेणु बाला, शकुंतला देवी,सुदेश रानी, सुमन कुमार, सुरजीत सिंह, नगर पार्षद विनोद कुमार सोनी आदि उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India