कुरुक्षेत्र, 2 जून श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर बलदेव कुमार ने प्रोफेसर देवेन्द्र खुराना को श्री कृष्णा आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल के प्राचार्य का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि डॉक्टर खुराना अपने वर्तमान कार्यभार के साथ- साथ प्राचार्य का भी कार्यभार देखेंगे। डॉक्टर खुराना वर्तमान में फिजियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर तथा महाविद्यालय के उप प्राचार्य के तौर पर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ सतीश वत्स भी मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India