Breaking News
Home / Sports / फतेहाबाद में गत 23 से 25 अगस्त को हुई राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जिला के खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया

फतेहाबाद में गत 23 से 25 अगस्त को हुई राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जिला के खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया

कैथल, 3 सितंबर: फतेहाबाद में गत 23 से 25 अगस्त को हुई राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जिला के खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन सभी खिलाडिय़ों को नैना गांव में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है, जिसमें जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुषमा राणा ने की। शमशेर सिंह सिरोही ने कहा कि खिलाडिय़ों ने खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्टï प्रदर्शन करके जिला का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस उपलब्धि पर बच्चों के साथ-साथ अध्यापक जयप्रकाश की विशेष रूप से पीठ थपथपाई। स्कूल प्रबंधन को हर संभव सहायता देने का आश्वान दिया। इस मौके पर धर्मपाल, बलकार, अमरीक सिंह, बलजीत, नरेंद्र, अमित, दलबीर, सुमेर, जयप्रकाश, निधि, सतबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में नीतू रानी रही प्रथम, चाटी रेस में सरोज ने मारी बाजी

कुरुक्षेत्र, 23 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *