Breaking News
Home / Uncategorized / बेटे का जन्मदिन बड़े ही सादगी से मनाया

बेटे का जन्मदिन बड़े ही सादगी से मनाया

कुरुक्षेत्र। योग शिक्षिका एवं अध्यापिका राज कुमारी पंवार ने अपने पोते के जन्मदिन को बड़ी ही सादगी से मनाया। आज उनके पुत्र व पुत्रवधु अभिमन्यु और सर्वेश अपने बेटे अभिवेश का जन्म दिन मनाने कुरुक्षेत्र आए हुए थे। उन्होंने हरियाणा पुलिस के जवानों द्वारा संचालित रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के माध्यम से हलवा पूरी और सब्जी तैयार करवा कर मथाना के भट्ठों पर रहने वाले जरुरतमंद बच्चों को भोजन खिलाया। रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र में परिवार के पधारने पर प्रधान सेवक डॉ अशोक कुमार वर्मा ने परिवार का स्वागत किया और बच्चे को जन्मदिन पर एक स्मृति चिन्ह भेंट किया. योग शिक्षिका राज पंवार ने कहा कि आज के समय में जरूरतमंद लोगों की सहायता करने से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। आज की युवा पीढ़ी अपने संस्कारों को भूलती जा रही है। ऐसे में अपनी संस्कृति को संजोए रखना बहुत ही सराहनीय है। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि आज भी बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिन्हे एक समय का भोजन बड़ी मेहनत के पश्चात नसीब होता है. ऐसे में हरियाणा पुलिस का ये प्रयास है कि कोई व्यक्ति भूखा न सोये. हरियाणा पुलिस रेवाड़ी मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकान्त जाधव ने यह पहल की है. इस अवसर पर हुनर, अभिवेश, शशी पासी, सचिन, नरेंदर और सूरज ने सेवा की।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *