Breaking News
Home / Uncategorized / भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर मनाया समर्पण दिवस

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर मनाया समर्पण दिवस

कुरुक्षेत्र: 11 फरवरी, आज प० दीन दयाल उपाध्याय के निर्वाण दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर एकत्र होकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अपने इस महापुरुष को पुष्पांजलि अर्पित की ।
भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि उपाध्याय जी पत्रकार उच्च कोटि के चिंतक लेखक भी थे उपाध्याय जी ने कहा था कि जब हम अंग्रेजों के गुलाम थे तब हम अंग्रेजी वस्तुओं का विरोध करने में गर्व महसूस करते थे जब अंग्रेज यहां से जा चुके हैं तब हमारा समाज पश्चिमीकरण प्रगति का पर्याय बन चुका है पश्चिमी विज्ञान और पश्चिमी जीवन शैली दो अलग-अलग चीजें हैं चूंकि पश्चिमी विज्ञान सार्वभौमिक है और आगे बढ़ने के लिए इसे अपनाना चाहिए जबकि पश्चिमी जीवनशैली और मूल्य के बारे में यह सत्य नहीं है उन्होंने कहा था कि आजादी केवल तभी सार्थक हो सकती है जब यह हमारी संस्कृति की अभिव्यक्ति का जरिया बनती है मानवीय और राष्ट्रीय दोनों तरह से यह आवश्यक हो गया है कि हम भारतीय संस्कृति के बारे में सोचें हमारी राष्ट्रीयता का आधार केवल भारत माता है इसमें से माता को हटा दीजिए केवल मात्र यह भूमि का टुकड़ा रह जाएगा । मिर्जापुर ने कहा कि जो राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर अपना जीवन जीते हैं सही मायने में ऐसे महापुरुष ही हमारे प्ररेणा स्त्रोत होने चाहिए उन्होंने कहा कि देश बचेगा तो हम बचेंगे । उन्होंने कहा कि चुनावों को देखते हुए आज आप सभी कार्यकर्ता बंधु तन मन धन समर्पित करके उपाध्याय जी के निर्वाण दिवस को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए नरेन्द्र मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाकर समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण करने में अपना-2 योगदान दे ।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शकुंतला शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनीत कवातरा, जिला महामंत्री रविन्द्र सांगवान, सुशील राणा, जिला सचिव अमित रोहिला, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह विर्क, मण्डल अध्यक्ष विनीत बजाज, सुरेश कश्यप, मण्डल महामंत्री हरीश अरोड़ा विस्तारक आज्ञा राम, जिला खबरची ज्ञान शर्मा, जिला संयोजक दीपक चौहान, सुभाष गौड़, ज्योति खंगवाल, कुलदीप पुनिया, शिव दयाल जंगम, रजनीश सैनी, प्रदीप कुमार, राजेश मिर्जापुर, परमवीर मिर्जापुर, संदीप गर्ग, विकास जालखेडी आदि उपस्थित रहे ।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *