कुरुक्षेत्र 20 अप्रैल: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से अब तक 9 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इनमें से 5 नामांकन पत्र शनिवार को भरे गए है। इन लोकसभा चुनावों के लिए 21 अप्रैल रविवार होने के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया जा सकेगा और 22 और 23 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि शनिवार 20 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नायब सैनी निवासी मिर्जापुर माजरा, आजाद उम्मीदवार बलवीर सिंह निवासी धूलकोट अम्बाला, आजाद उम्मीदवार सचिन गाबा निवासी सपरा कालोनी कुरुक्षेत्र, आजाद उम्मीदवार रमेश चंद्र खटकड़ निवासी हरिनगर नरवाना जींद और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के उम्मीदवार विक्रम सिंह निवासी फालसंडा जाटान कुरुक्षेत्र ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। अब तक कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से 9 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उपायुक्त ने बताया कि इन लोकसभा चुनावों के लिए 23 अप्रैल तक नामांकन भरे जा सकते है। इसके लिए सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की छंटनी का कार्य 11 बजे से किया जाएगा। उम्मीदवार 26 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन वापिस ले सकता है। इसके तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आंवटित किए जाएंगे और आगामी 12 मई को प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा तथा 23 मई को मतगणना का कार्य किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नायब सैनी ने 2017-18 में अपनी कुल आय 33 लाख 13 हजार 352 रुपए बताई है और उनकी पत्नी सुमन सैनी की वर्ष 2017-18 में कुल आय 6 लाख 16 हजार 909 रुपए है। उनके पास 1 लाख 60 हजार रुपए तथा उनकी पत्नी के पास 1 लाख 25 हजार रुपए की नगद राशि है, इसके अलावा उनकी माता के पास 1 लाख 10 हजार रुपए की नगद राशि, उनकी बेटी के पास 22 हजार रुपए तथा उनके बेटे के पास 18 हजार रुपए की नगद राशि है। उनके कैनरा बैंक के खाते में 1 लाख 75 हजार 227 रुपए, एसबीआई के बैंक खाते में 6 लाख 89 हजार 829 रुपए, सर्व ग्रामीण बैंक खाते में 95 हजार 658 रुपए पंजाब नैशनल बैंक के खाते में 1 लाख 10 हजार 934 रुपए है। उन्होंने पीपीएफ में 5 लाख 31 हजार 294 रुपए और एलआईसी की पालिसी में 5 लाख रुपए का बीमा करवाया है। उनके पास 9 लाख रुपए कीमत की इनोवा और 3 लाख रुपए की क्वालिस गाड़ी है। उनके पास 90 हजार रुपए की कीमत की गोल्ड ज्वैलरी है उनकी कुल सम्पति 31 लाख 70 हजार 840 रुपए की है।
नायब सैनी की पत्नी सुमन के एसबीआई बैंक खाते में 4 लाख 70 हजार 753 रुपए, आईसीआईसीआई बैंक खाते में 20 हजार 472 रुपए, यूनियन बैंक के खाते में 1 लाख 55 हजार 72 रुपए है। उनकी पत्नी के पास 3 लाख रुपए की कीमत की गोल्ड ज्वैलरी तथा 50 हजार रुपए की कीमत की चांदी की ज्वैलरी है। उनकी पत्नी की कुल सम्पति 11 लाख 21 हजार 298 रुपए है। उनकी माता के बैंक खाते में 71 हजार 234 रुपए है तथा उनके पास 1 लाख 50 हजार रुपए की कीमत की गोल्ड ज्वैलरी है। उनकी कुल सम्पति 3 लाख 31 हजार 234 रुपए है। उनकी बेटी के बैंक खाते में 2 लाख 93 हजार 210 रुपए तथा उनके बेटे के बैंक खाते में 3 लाख 29 हजार 82 रुपए है। उनकी बेटी का 99 हजार 975 तथा बेटे का 99 हजार 982 रुपए का बीमा है। उनकी बेटी की कुल सम्पति 4 लाख 15 हजार 185 तथा बेटे की कुल सम्पति 4 लाख 47 हजार 64 रुपए है। उनकी अचल सम्पति की कुल वेल्यू 2 करोड़ 35 लाख तथा उनकी पत्नी की अचल सम्पति की कुल वेल्यू 68 लाख रुपए है। उन्होंने हरियाणा विधान सभा से मकान ऋण के लिए 60 लाख रुपए तथा मोटर कार के लिए 10 लाख रुपए का ऋण लिया है, जिसकी कुल देनदारी 57 लाख 20 हजार रुपए है। उन्होंने वर्ष 2010 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है।
आजाद उम्मीदवार बलवीर सिंह ने 2018-19 में अपनी कुल आय 4 लाख 58 हजार 402 रुपए बताई है और उनकी पत्नी की वर्ष 2018-19 में कुल आय 3 लाख 48 हजार 111 रुपए है। उनके पास 50 हजार रुपए तथा उनकी पत्नी के पास 5 हजार रुपए की नगद राशि है और एसबी बैंक में 65000 रुपए, ओबीसी बैंक में 1 लाख 26 हजार 420 और एक 30 लाख रुपए की तथा एक 30 लाख रुपए की एफडी है। उनकी कुल सम्पति 32 लाख 41 हजार 420 रुपए तथा पत्नी की कुल सम्पति 9 लाख 94 हजार 776 रुपए की है। वह पेशे से वकील है। इसी प्रकार आजाद उम्मीदवार सचिन गाबा ने 2018-19 में अपनी कुल आय 2 लाख 83 हजार 500 रुपए बताई है। उनके पास 50 हजार रुपए और उनकी पत्नी के पास 10 हजार रुपए नगद राशि है। उन्होंने अपना 2 लाख रुपए का बीमा भी करवाया है। उनका गाबा इन्वेस्टमेंट के नाम से व्यवसाय है और उनकी पत्नी एक कोचिंग सेंटर चलाती है। उनकी शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुऐशन है।
आजाद उम्मीदवार रमेश चंद्र खटकड़ ने 2018-19 में अपनी कुल आय 2 लाख 93 हजार 360 रुपए बताई है। उनके पास 30 हजार 500 रुपए व उनकी पत्नी के पास 5 हजार रुपए नगद राशि है। उन्होंने किसान कार्ड से लोन लिया है, जिसका 16 लाख 63 हजार रुपए का ऋण बकाया है। उनके पंजाब नेशनल बैंक खाते में 2 हजार रुपए, एचडीएफसी बैंक खाते में 20 हजार 117 रुपए, आईसीआईसीआई बैंक खाते में 3477, आईसीआईसीआई दिल्ली के बैंक खाते में 78 रुपए तथा उनकी पत्नी के आईसीआईसीआई बैंक खाते में 200 रुपए जमा है। उनकी कुल सम्पति 56 हजार 172 रुपए और उनकी पत्नी की कुल सम्पति 5 हजार 200 रुपए है। उनकी शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुऐशन है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के उम्मीदवार विक्रम सिंह के पास नगद 5 हजार रुपए तथा पंजाब नेशनल बैंक में 9378 रुपए, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में 1 हजार रुपए की राशि दशाई है। उनके एक बाक्सर माडल की बाईक है जिसकी कीमत 10 हजार रुपए है। उनकी कुल सम्पति 25 हजार 378 रुपए कि है। उन्होंने कॉपरेटिव बैंक से लोन लिया है जिसकी 17 हजार रुपए की राशि बकाया है। उन्होंने मुम्बई के एमएचवीपी से आर्टस के क्षेत्र में बीए की डिग्री प्राप्त की है और उन्होंने वर्ष 2001 में अम्बाला आईटीआई से स्टैनोग्राफी की परीक्षा पास की है।
Post Now India Post Now India