Breaking News
Home / Sports / भारतीय स्टेट बैंक ने हॉकी खिलाड़ी सुरेंदर सिंह को सम्मनित किया

भारतीय स्टेट बैंक ने हॉकी खिलाड़ी सुरेंदर सिंह को सम्मनित किया

कुरुक्षेत्र | भारतीय स्टेट बेंक सिर्फ बैंकिंग ही नही करता बल्कि समाज सेवा के साथ साथ खिलाडियों को भी प्रोत्साहन देता है | जिसका आज उधारण उस समय देखने को मिला जब आज बैंक ने हॉकी खिलाड़ी सुरेंदर सिंह को सम्मनित किया व उसे योनो बैंक एप के लिए बैंक का ब्रांड अम्बेसडर बनने का ऑफ़र भी किया भारतीय स्टेट बैंक की थानेसर शाखा में  एक कार्यकर्म करके सुरेंदर सिंह को जहाँ सम्मानित किया गया | इस अवसर पर बोलते हुए  बैंक के रीजिनल मेनेजर विपिन कपूर ने कहा  जीत उसकी ही होती हैजिसके सपनों में उड़ान होती हैपंखों से कुछ नहीं होता हौंसलों से उड़ान होती है।  इस कहावत को सच कर दिखाया है, सुरेंदर कुमार ने। सुरेंदर एक व्यावसायिक हॉकी खिलाड़ी हैं जो भारतीय हॉकी टीम की और से खेलते हैं और अब तक 100 से अधिक अंतर्राष्टीय खेलों और 200 से अधिक विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके है।कपूर ने कहा कि सुरेन्द्र इंडियन हॉकी प्रीमियर लीग मैचों में दिल्ली वेव राइडर्स टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। बेंक के मुख्य प्रबंधक कपिल अरोड़ा व राजकुमार ने बताया की योनो एप मोबाइल में लोड करके बड़ी ही आसानी से नेट बैंकिंग की जा सकती है व इसके अनेक फायदे है एक एप लोड करके ग्रहकों को बड़ी ही आसानी होती है व जिस कार्य के लिए उन्हें बैंक आना पड़ता था अब वो अपने घर से कर सकता है | इस एप के माध्यम से एयर , रेल बस की टिकेट भी बुक हो सकती है व कई अन्य काम भी बड़ी आसानी से हो सकते है | सुरेंदर ने आज अपने मोबाइल पर योनो एप लोड किया व बैंक के अधिकारियो का धन्यवाद भी किया | सुरेंदर बताते हैं कि देश के लिए खेलना फक्र की बात है और मैं अपने आप को भाग्यशाली समझता हूँ कि मुझे भारतीय हॉकी टीम की तरफ से विदेशों में खेलने का मौका मिला।

About postnow

Check Also

ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में नीतू रानी रही प्रथम, चाटी रेस में सरोज ने मारी बाजी

कुरुक्षेत्र, 23 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *