भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का 128 वां जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मोके पर लोगों को सम्बोधित करते हुए नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा की बाबा साहब अम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे।
रेनू बाला गुप्ता सविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थी। इस मोके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद भी विशेष तौर पर आमन्त्रित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्ण भुक्कल ने की। कार्यक्रम में मौजूद लोगो को सम्बोधित करते हुए रेनू बाला गुप्ता ने कहा की बाबा साहेब ने सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था।वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माता थे। भीमराव अम्बेडकर भारत की स्वतंत्रता के लिए प्रचार और चर्चाओं में शामिल हो गए और पत्रिकाओं को प्रकाशित करने, राजनीतिक अधिकारों की वकालत करने और दलितों के लिए सामाजिक स्वतंत्रता की वकालत और भारत के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद ने कहा कि बाबा साहब ने जीवन पर्यन्त सामाजिक अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया और उनका यह संघर्ष सामाजिक समरसता के लिए था। बाबा साहब ने हमेशा सामाजिक बुराईयों का डटकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके दिखाए मार्ग पर चलें। उन्होंने कहा कि देश को एक बेहतर संविधान देने वाले बाबा साहब को यह देश कभी भुला नहीं पाएगा। 1990 में, उन्हें भारत रत्न भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य आजाद सिंह, योंगेंद्र राणा, अशोक जैन, राजबीर शर्मा, पार्षद नवीन एडवोकेट, सुरेश दनौढा, शमशेर नैन, नवदीप चावरिया, सोहन लाल, जयपाल, अमीलाल सहित अन्य मौजूद थे।
Post Now India Post Now India