Breaking News
Home / Uncategorized / मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जागरूकता कार्यक्रम में शहर की सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया

मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जागरूकता कार्यक्रम में शहर की सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया

करनाल 12 जनवरी,   मतदाता सूचियों के कार्य के पर्यवेक्षक-सह-मण्डल आयुक्त विनीत गर्ग और जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जागरूकता कार्यक्रम में शहर की सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। उपायुक्त के अनुसार प्रत्येक व्यस्क जिसकी आयु 18 वर्ष की है, वह वह मतदाता के लिए पात्र है और अपना वोट बनवा सकता है। मण्डल आयुक्त और उपायुक्त शुक्रवार को विकास सदन के सभागार में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष पुनर्निरीक्षण और अहर्ता तिथि को लेकर आयोजित एक बैठक में उपस्थित थे। इस बैठक में करनाल से विभिन्न राजनीतिक दलो के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।
 उपायुक्त ने बताया कि बीती 1 सितम्बर को एकीकृत मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन किया गया था। इसे लेकर 31 अक्तूबर तक दावे और आपत्तियां मांगी गई थी। इसके पश्चात 31 नवंबर तक प्राप्त दावे व आपत्तियों का निपटारा किया गया और फिर पूरक मुद्रण का अद्यतन किया गया। अब 14 जनवरी को मतदाता सूचियों के अंतिम प्रारूप का प्रकाशन होगा।
 बैठक में बताया कि सितम्बर 2018 की मतदाता सूचियों के प्रारूप के अनुसार करनाल जिला की सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों में वोटरो की संख्या 10 लाख 29 हजार 681 थी। समरी रिवीजन के तहत 17 हजार 539 मतदाताओं के जुड़ जाने के बाद 2019 कीअंतिम सूची में इनकी संख्या 11 लाख 45 हजार 362 हो गई है। सर्विस वोटरो की संख्या 2459 है। उपायुक्त ने बताया कि जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रो में मतदाता सूचियों के युक्तिकरण के बाद पोलिंग स्टेशन 1141 हो गए हैं, पहले इनकी संख्या 894 थी। इनमें भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों व मतदाताओं की सुविधा के लिए रैंशनलाईजेशन यानि युक्तिकरण से 247 नए पोलिंग स्टेशन ओर जोड़े गए। पोलिंग स्टेशन की संख्या के बराबर ही बूथ लेवल ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। सुपरवाईजऱो की संख्या 88 है। उन्होने बताया कि मतदाता सूचियों में जिन मतदाताओं के नाम मिलते-जुलते हैं, उनकी वैरीफिकेशन का कार्य जारी है, ताकि एक मतदाता का नाम एक ही जगह हो।
 उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित  राजनीतिक दलो के प्रतिनिधियों से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी दल बूथ लेवल एजेंट (बी.एल.ए.) की नियुक्ति करके उनकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में जल्द भिजवा दें। निकट भविष्य में बी.एल.ए. व बी.एल.ओ. की मीटिंग करवाई जानी है। सभी राजनीतिक दल वोट से वंचित पात्र व्यक्तियों को मतदाता सूची में शामिल करवाने हेतु लोगो को जागरूक करें। आगामी 14 जनवरी के अंतिम प्रकाशन के बाद सभी पार्टियां अपने प्रतिनिधि के माध्यम से मतदाता सूचियों का एक-एक सैट जिला निर्वाचन कार्यालय करनाल से प्राप्त कर लें। इसके अतिरिक्त यदि किसी राजनीतिक दल का मतदाता सूची व मतदान केन्द्र से सम्बंधित सुझाव अथवा आपत्ति है, तो वह मतदाता सूची प्राप्त करने के 10 दिन के अंदर-अंदर निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। उन्होने यह भी बताया कि सभी राजनीतिक दल आम जनता के लिए प्रचार करवाएं कि कोई भी पात्र व्यक्ति भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्थापित नैशनल वोटर सर्विस पोर्टल पर ऑनलाईन फार्म भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकता है।
 बैठक में राजनीतिक दलो की ओर से भाजपा नेता अशोक सुखीजा, कांग्रेस पार्टी के पंकज पुनिया, सी.पी.आई. के विजय कम्बोज, बी.एस.पी. के रामदास कर्नवाल, अकाली दल के जसपाल तथा आप पार्टी की ओर से संजीव मेहता शामिल हुए। अशोक सुखीजा ने सुझाव दिया कि मतदाता सूचियों में एरिया के बूथो की कनैक्टिविटी को लेकर गैप है, जो नही होना चाहिए।
 बैठक में मतदाता सूचियों से सम्बंधित सभी पंजीयन अधिकारी भी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *