कुरुक्षेत्र 28 जनवरी – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार प्रत्येक मतदाता को जागरुक करने के लिए मतदाता प्रचार रथ गांव-गांव में पहुंच रहा है। यह प्रचार रथ जिला के 419 गांवों को कवर करेगा और प्रत्येक दिन 4-5 गांवों में पहुंचेगा। इस प्रचार रथ के माध्यम से लोगों को वोट बनवाने, चुनावों के बारे और टोल फ्री नम्बर 1950 के बारे मेें जानकारी दे रहा है।
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि राष्टï्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से मतदाता प्रचार रथ को प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया गया था। इस प्रचार रथ के माध्यम से 26 जनवरी को भी लोगों को जागरुक करने का काम किया और सोमवार को यह मतदाता प्रचार रथ गांव धंतौड़ी, चनारथल, शरीफ गढ़, बकाना और मछरौली में पहुंचा। यहां पर लोगों को टोल फ्री नम्बर 1950 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ताकि लोग 1950 नम्बर डायल करके अपने वोट से सम्बन्धित हर प्रकार की जानकारी हासिल कर सके। इतना ही नहीं लोगों को 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूरा होने पर पात्र लोगों को वोट बनवाने, मृत्यु होने पर वोट कटवाने और गांव और शहर छोडऩे पर वोट ट्रांसफर करने सहित तमाम जानकारियां दी गई है। इतना ही नहीं यह मतदाता प्रचार रथ लोगों को ईवीएम व वीवी पैट की भी जानकारी मुहैया करवा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह मतदाता प्रचार रथ 29 जनवरी को गांव चढुनी जाटान में सुबह 10 बजे, गांव ढोला माजरा में 11 बजे, गांव खानपुर जाटान में 12 बजकर 15 मिनट पर, गांव हिबाना में 1 बजकर 30 मिनट पर व गांव अहमदपुर में 2 बजकर 30 मिनट पर, 30 जनवरी को गांव रत्नगढ़ में सुबह 10 बजे, गांव किशन गढ़ में 11 बजे, गांव छपी में 12 बजकर 15 मिनट पर, गांव त्यौड़ा में 1 बजकर 30 मिनट पर व गांव त्यौड़ी में 2 बजकर 30 मिनट पर, 31 जनवरी को गांव पट्टïी शहजादपुर में सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर, गांव नगला में 11 बजकर 30 मिनट पर, गांव मामू माजरा में 1 बजे व गांव कलसाना में 2 बजकर 30 मिनट पर, 1 फरवरी को गांव दयाल नगर शाहबाद में सुबह 10 बजे, गांव मोहनपुर में 11 बजे, गांव मदनपुर में 12 बजकर 15 मिनट पर, गांव गुमटी में 1 बजकर 30 मिनट पर व गांव मलकपुर में 2 बजकर 30 मिनट में पहुंचेगा।
Post Now India Post Now India