Breaking News
Home / Religious / मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में 54वां वार्षिक उत्सव मनाया

मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में 54वां वार्षिक उत्सव मनाया

कुरुक्षेत्र 15 जून । मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में 54वां वार्षिक उत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा है। जिसका समापन आगामी रविवार को होगा। हनुमान भक्त देवशरण ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चल रहा है। जिसमें दूर दूराज से आये भक इस कार्यक्रम में आश्रिवाद लेने के लिए पहुँच रहे हैं। धार्मिक प्रवचनों के साथ साथ भंडारा संस्था द्वारा चलाया जा रहा है। रविवार को सुबह हवन के साथ पूजा के बाद कार्यक्रम का समापन होगा और विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा। मंदिर द्वारा फीजियोथेरिपी केंद्र भी चलाया जा रहा है। ब्रह्मलीन भक्त गोकुलचंद के परिवार द्वारा खर्च वहन किया जाता है। मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को श्रधालुओं के लिए नाश्ता प्रशाद वितरित किया जाता है। वहीँ हर शानिवार महिला मंडल द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ किया जाता है।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *