Breaking News
Home / Uncategorized / मुख्यमंत्री आज करनाल में, करेंगे सुशासन दिवस पर प्रदेश के 115 अंत्योदय सरल केन्द्रों का उद्घाटन – उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया

मुख्यमंत्री आज करनाल में, करेंगे सुशासन दिवस पर प्रदेश के 115 अंत्योदय सरल केन्द्रों का उद्घाटन – उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया

करनाल 24 दिसम्बर,  उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के अवसर पर करनाल में लघु सचिवालय के सभागार से प्रदेश के सभी जिलों के लिए 115 अंत्योदय सरल केन्द्रों का उद्घाटन करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री लघु सचिवालय करनाल में करीब सुबह 11 बजे पहुंचेंगे, उसके बाद वह लघु सचिवालय के सरल केन्द्र व करनाल तहसील के सरल केन्द्र का निरीक्षण करेंगे उसके उपरांत लघु सचिवालय के सभागार में प्रदेश के 115 अंत्योदय सरल केन्द्रों का वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे तथा कार्यक्रम के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत करेंगे और अंत में करीब दोपहर 1 बजे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सभागार में एसबीआई की शाखा का विधिवत उद्घाटन करेंगे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *