हरियाणा कला परिषद् मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में होने वाली साप्ताहिक संध्या में दिनांक 13 जुलाई को नाटक सतनाम वाहेगुरु का मंचन किया जाएगा। बिस्मिल्लाह खां पुरस्कार से सम्मानित मनीष जोशी के निर्देशन में तैयार नाटक में अभिनय रंगमंच हिसार के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। यह जानकारी मैक के क्षेत्रीय निदेशक नागेंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि नाटक का समय सांय साढ़े छह बजे रहेगा। नागेंद्र शर्मा ने यह भी बताया कि नाटक में सिक्ख धर्म की महानता के बारे मे आमजन को बताया जाएगा। जिसके लिए दर्शकों से सिर ढककर ही नाटक देखने की अपील की जाएगी।
Post Now India Post Now India