Breaking News
Home / Social / रक्तदान है महादान, जिसके जरिए बचाया जा सकता अमूल्य जीवन : उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

रक्तदान है महादान, जिसके जरिए बचाया जा सकता अमूल्य जीवन : उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल, 14 जून: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, इस महादान के कार्य को करके रक्तदाता समाज के लिए एक प्रेरणा दायक कार्य करते हैं। रक्तदान के जरिए हम सभी समाज को अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं। रक्तदाता द्वारा किए गए दान से किसी का अमूल्य जीवन भी बचाया जा सकता है।

डॉ. प्रियंका सोनी डोगरा गेट स्थित पंजाबी सेवा सदन में विश्व रक्तदान दिवस पर विभिन्न सामाजिक संस्था तथा रैडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। इससे पहले उपायुक्त ने रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। इस शिविर में 125 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। उन्होंने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समाज हित के लिए रक्तदान करना चाहिए। रक्त कोई दूसरा विकल्प नही होता है। केवल मनुष्य का रक्त जरूरत पड़ने पर मनुष्य को दिया जा सकता है। इसलिए रक्तदान को महादान कहा गया है। रक्तदान करने से स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नही पड़ता है। रक्तदान करने से प्राप्त होने वाले रक्त को जरूरतमंद व्यक्ति को प्रदान करके उसकी जिंदगी को बचाकर नई जिंदगी रूपी तोहफा दिया जाता है। उन्होंने आम जन से भी आह्वान किया कि सभी को अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें, ताकि रक्त बैंकों में पर्याप्त मात्रा में रक्त का भंडार किया जा सके, जिसकी जरूरत पड़ने पर प्रयोग में लाया जा सकता है।

रक्तदान के महत्व के बारे में बताते हुए उपायुक्त ने कहा कि कई बार अप्रिय घटना घटने से और समय पर रक्त नही उपलब्ध होने से बहुमूल्य मानव जीवन की क्षति हो जाती है, जिसकी पूर्ति नही की जा सकती, इसलिए हम सभी नैतिक कर्तव्य बनता है कि मानवता हितार्थ अधिक से अधिक रक्तदान करें और समाज सेवा के इस पुनीत कार्य में सकारात्मक भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि रैड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिसमें अमूल्य रक्त को एकत्रित करके रक्त बैंक में रखा जाता है, जिसे जरूरत पड़ने पर जरूरतमंद को दिया जाता है। उपायुक्त ने रक्तदाताओं को उपहार स्वरूप पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट किया और कहा कि हम सभी पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधो को लगाना चाहिए, ताकि हमारे आसपास के परिवेश में हरियाली बनी रहे और हम ग्लोबल वार्मिंग जैसी स्थिति से भी बच सके।

इस मौके पर उपायुक्त ने 10 बार से अधिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देने के साथ-साथ शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया। रक्तदान शिविर में रैडक्रॉस सोसायटी, अखिल भारतीय मानव सेवा समिति, हरियाणा आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनरज एसोसिएशन, पंजाबी सेवा सदन तथा रेल यात्री कल्याण समिति ने सहयोग किया। इस अवसर पर समाजसेवी कैलाश भगत, कैंप संयोजक दीपक दलाल व डॉ. बीरबल दलाल, बलवान सिंह, अश्वनी खुराना, डॉ. संजीव थरेजा, जोगिंद्र ढुल, प्रदर्शन प्ररूथी, ज्ञान भल्ला के अलावा अन्य मौजूद रहे।

बाक्स: 10 बार से अधिक रक्तदान करने वालों को किया सम्मानित
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 10 बार से अधिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को उपायुक्त ने सम्मानित किया। इन रक्तदाताओं में लाजपत राय सिंगला, जोगी राम, पंकज खोसला, सुमित कुमार, गुलशन कुमार, अशोक कुमार, धर्म सिंह, ललित मोहन नरूला, अश्वनी खुराना, गांव चंदाना के पूर्व सरपंच सुरेंद्र कालीरमणा, नीरज भल्ला, सुनील कुमार शामिल हैं।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *