कुरुक्षेत्र 22 जनवरी, मंगलवार को जिला स्तरीय सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन राजकीय वरिष्ठïमाध्यमिक स्कूल देवीदास पुरा में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना संयोजक रामदिया गागट ने की है। उन्होंने कहा विभाग दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी के तहत जिला स्तरीय सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। विभाग की तरफ से जिले के सभी खंडों में स्पेशल टीचर के माध्यम से दिव्यांग बच्चों के लिए प्रयास किए जा रहे है। सहायक परियोजना अधिकारी संजय कौशिक ने कहा कि इस वर्ष मैडिकल जांच शिविर में जांचे गए कुल 83 बच्चों को समग्र शिक्षा अभियान की तरफ से उपकरण वितरित किए गए। इन उपकरणों में ट्राई साईकिल, व्हील चेयर, सीपी चैयर, श्रवण यंत्र आदि का वितरण किया गया है। इस मौके पर लेखा अधिकारी सत्य नारायण शर्मा, आदि उपस्थित रहे।
Home / Uncategorized / राजकीय स्कूल देवीदास पुरा में जिला स्तरीय सहायक उपकरण वितरण समारोह का हुआ आयोजन
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India