शाहबाद 16 अगस्त: शाहबाद अनाजमंडी के प्रांगण में उपमंडल स्तरीय 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारेाह का आयोजन किया गया। इस समारोह में एसडीएम शाहबाद राजीव प्रसाद ने ध्वजारोहण किया और उपमंडल वासियों को 73वें स्वतंत्र दिवस समारोह की शुभकामनाएं भी दी।
एसडीएम राजीव प्रसाद ने शहीदों को श्रृद्धाजंली अर्पित कर परेड की सलामी ली और उपमंडल वासियों को संदेश देते हुए कहा कि लाखों सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुती देकर देशवासियों को आजादी की ख्ुाली हवा में सांस लेने का सुनहरी अवसर दिया। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी को शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने की जरुरत हैं। हमारे शहीदों और क्रांतिकारियों का उद्देश्य केवल राजनीतिक स्वतंत्रता प्राप्त करना ही नहीं था बल्कि उन्होंने एक ऐसे भारत का सपना संजोया था जहां गरीबी, भुखमरी, आर्थिक विषमता, अशिक्षा और अभाव के लिए कोई स्थान न हो। पिछले सात दशकों में राष्ट्र ने तरक्की का जो सफर तय किया है इसका श्रेय हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को जाता है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का एकमात्र प्रदेश है, जिसका एक भी पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य या जिला पार्षद ऐसा नहीं जो अनपढ़ हो, अपराधी हो, बैंक का डिफाल्टर हो या बिजली का बिल न भरता हो या उसके घर पर शौचालय न हो। हरियाणा ने पहले प्रदेष में पढ़ी-लिखी पंचायतें देकर देश के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां जिला परिषदों में भी विधानसभा की तर्ज पर सत्र बुलाया जाएगा। प्रदेश में देश की पहली अन्तर-जिला परिषद का गठन किया गया है। 10 हजार तक की आबादी वाले गांवों के लिए दीनबन्धु हरियाणा ग्राम उदय योजना तथा इससे अधिक आबादी वाले गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए महाग्राम विकास योजना शुरू की गई है। विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत 5 हजार तक की आबादी वाले गांवों के विकास के लिए 50 लाख रुपये, 10 हजार तक की आबादी वाले गांवों को 1 करोड़ रुपये और 10 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों को 2 करोड़ रुपये दिये जाते हैं।
इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बेहतरीन रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डिवाईन पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम, राजकीय सीनियर सैंकेडरी स्कूल की टीम द्वितीय व आर्य गल्र्स कालेज शाहबाद की टीम तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार परेड में आर्य गल्र्स कालेज शाहबाद की टुकड़ी प्रथम, राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय खंरीडवा की टुकड़ी द्वितीय व राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय की टुकड़ी तृतीय स्थान पर रही। इन सभी को एसडीएम राजेश प्रसाद ने इन सभी स्कूलों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीएसपी जगदीश राय, तहसीलदार टीके गौतम, नगरपालिका अध्यक्ष बलदेव राज चावला, वरिष्ठï वैज्ञानिक कुलदीप ढ़ींढ़सा, गोपाल राणा, तेवर खान सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।
एसडीएम ने स्वतंत्रता सैनानियों, वीरांगनाओं व कर्मचारियों को किया सम्मानित
एसडीएम राजीव प्रसाद ने स्वतंत्रता सैनानियों व वीरांगनाओं को सम्मानित किया जिनमें उषा रानी, बलजीत कौर, अभिजीत सिंह, राजेश सत्यावादी, गुरमीत सिंह, डा. सत्याकांत शामिल है। एसडीएम ने सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया जिनमें तामपत्र धारक धर्मवीर, सुखदेव, नरेश कुमार, राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय नलवी से अनिल खन्ना व सन्तोष, राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय पाडलू से प्रकाश चंद, ग्राम सचिव सोनू, मेनका, रविन्द्र, परमजीत, कुलदीप सिंह, राम सिंह, राजगुरू प्रसाद, राजेश शर्मा, अनुज ठकराल, महेश कुमार, विक्रम सिंह, हॉकी खिलाडी नवरूप कौर, मनप्रीत कौर, दमनप्रीत कौर, गुरमेल कौर, राधा, परनीत कौर, सोनिया, कोमलप्रीत कौर, अनमोलदीप कौर, मनवीत कौर, पूजा, प्रिया, संदीप सिंह, अभिषेक, लवप्रीत सिंह, रूपिन्द्र सिंह, सोनम, दिक्षा, मुस्कान, रेनू, नेहा, एथलेटिक एवलीन कौर, प्रवीन कुमार कानूनगो, महिन्द्र कुमार, आशीष, रघबीर, पुष्पा, बलदीप सिंह, सुरजीत सिंह, सुभाष चंद, प्रदीप कुमार, हरविन्द्र कुमार, रमा देवी, सतबीर सिंह कैत, जनेश, सुरेन्द्र कुमार, मामचंद, रविन्द्र कुमार, सोहन लाल, मनोज कुमार, जय सिंह, राकेश कुमार, जसबीर सिंह, विनोद बजाज, सरदूल सिंह, अन्जू गुप्ता, आरपी सिंह, लक्ष्मी प्रसाद, रणधीर सिंह आदि शामिल है।
Post Now India Post Now India