कुरुक्षेत्र 1 अप्रैल: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 को लेकर सभी अधिकारी मुस्तैदी के साथ अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखेंगे और बूथों पर हर प्रकार की सुविधाओं का ध्यान रखेंगे। इतना ही नहीं सभी बूथों पर पर्याप्त मात्रा में फर्नीचर उपलब्ध करवाने के लिए भी आदेश जारी किए गए है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी तमाम स्कूलों के मुखिया से सम्पर्क करके आदेशों की पालना करना सुनिश्चित करेंगे।
वे सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में लोकसभा चुनावों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने सभी अधिकारियों से चुनावों को लेकर की जा रही तैयारियों की फीडबैक रिपोर्ट हासिल की है। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध करवाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम भट्टïी स्कूलों से सम्पर्क करके आदेशों की पालना करवाना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा सभी बूथों पर नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इन चुनावों को सुचारु रुप से सम्पन्न करवाने के लिए सभी अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करना होगा। इस मामले में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मतदाताओं को जागरुक करने का काम भी करेंगे ताकि इन चुनावों में अधिकतम मतदान किया जा सके। सभी अधिकारी लोगों को मतदान के प्रयोग की महता के बारे में भी बताएंगे। इस मौके पर एसडीएम अश्विनी मलिक, एसडीएम शाहबाद संयम गर्ग, एसडीएम लाडवा अनिल यादव, एसडीएम पिहोवा निर्मल नागर, जिला राजस्व अधिकारी डा. चांदी राम चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
सरल पोर्टल में कुरुक्षेत्र रहा प्रदेश में प्रथम
उपायुक्त ने कहा कि सरल पोर्टल में कुरुक्षेत्र ने हरियाणा प्रदेश में लगातार प्रथम स्थान बनाया हुआ है, इस आनलाईन पोर्टल पर 4 लाख 25 हजार 971 आवेदन प्राप्त हुए और इनमें से 4 लाख 12 हजार 122 आवेदनों का निपटारा समय रहते किया गया। इस जिले ने 9.4 प्रतिशत स्कोर हासिल करके सभी जिलों को पीछे छोड़ दिया है।
शिक्षा विभाग के अधिकारी निजी स्कूलों पर नजर
उपायुक्त ने कहा कि निजी स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरु हो चुकी है और कई जगहों से शिकायत मिली है कि कई स्कूल दाखिले की एडवांस बुकिंग के लिए पैसे जमा करवा रहे है और निजी स्कूल हर वर्ष पुराने विद्यार्थियों से दाखिला व अन्य फंडस ले रहे है, जबकि स्कूल में विद्यार्थी से फ्रैस दाखिले के समय ही दाखिला फीस लेनी चाहिए, हर वर्ष दाखिला फीस नहीं ली जा सकती है। इन तमाम पहलुओं पर नजर रखने और नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए है। इन स्कूलों पर डीईओ अरुण आश्री और डीईईओ सतनाम भट्टïी नजर रखेंगे।
Post Now India Post Now India