कुरुक्षेत्र 2 अप्रैल: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 को लेकर सभी अधिकारी अपने-अपने जिलों में चुनावों से सम्बधित सभी तैयारियां पूरी रखेंगे, इन चुनावों को लेकर गठित कमेटियों के सदस्यों को एक्टिव किया जाए और सभी बूथों पर मूलभुत सुविधाओं का आंकलन भी किया जाए। इन चुनावों को लेकर तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
सीईओ राजीव रंजन मंगलवार को देर सायं चंडीगढ़ से वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले सीईओ राजीव रंजन ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को चुनावों को लेकर की गई तैयारियों की फीडबैक रिपोर्ट हासिल की और चुनावों के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने वीडियाग्राफी, वेब कास्टिंग, सीसीटीवी, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन व सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों द्वारा फिजीकल वैरिफिकेशन की रिपोर्ट, पोस्टल बैलेट पेपर सहित अन्य प्रबंधों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की है। उन्होंने डीएससी, लॉजिकल डाटा के बारे में फीडबैक लेते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने जिलों के सेक्टर अधिकारियों को विशेष ट्रेनिंग दे।
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने लोकसभा आम चुनाव को लेकर जिला कुरुक्षेत्र में की गई तैयारियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिला कुरुक्षेत्र में मतदान केन्द्रों की मूलभुत सुविधाओं को चैक कर लिया गया है और जहां पर कमी पाई गई थी, उसे पूरा करवाने के आदेश दिए गए है। जिले में टोल फ्री नम्बर 1950 पूर्ण रुप से कार्य कर रहा है। जिला पुलिस द्वारा पुलिस नाके लगवा दिए गए है और बीएलओ स्तर से लेकर चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ट्रेनिंग करवा दी गई है और ट्रेनिंग का कार्यक्रम निरंतर जारी है। इस जिले में चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में दर्ज दिव्यांग मतदाताओं तथा अति विशिष्ठï व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। इस जिले में चुनावों के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का डाटा बेस तैयार कर लिया गया है। इस मौके पर एडीसी पार्थ गुप्ता, एसपी आस्था मोदी, एसडीएम अश्विनी मलिक, एसडीएम निर्मल नागर, एसडीएम संयम गर्ग, एसडीएम अनिल यादव, चुनाव तहसीलदार संदीप, डीआईओ विनोद सिंगला, काननूगो सुभाष सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।
Post Now India Post Now India