कुरुक्षेत्र 10 जून। कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती कुरुक्षेत्र इकाई की साधारण सभा का आयोजन एक निजी मॉल में हुआ। सभा में इकाई की मार्गदर्शिका राज विज एवं प्रान्त प्रतिनिधि की उपस्थिति में सभा की पुरानी इकाई की अध्यक्षा किरण गर्ग ने कार्यकारणी को भंग करके आगे की कार्यवाही प्रांतीय प्रतिनिधि द्वारा की गई। नई कार्यकारिणी में किरन गर्ग को दोबारा संस्कार भारती कुरुक्षेत्र ईकाई की अध्यक्षा चुना गया। इसी के साथ इकाई के संरक्षक विजयंत बिंदल एवं अतुल को दायित्व सौंपा गया। नई कार्यकारणी में उपाध्यक्ष डॉ अशोक शर्मा, आशीष सभ्रवाल व ऋतु गुलाटी, मंत्री डॉ. पुरूषोत्तम कुमार आदि चुने गए। नवनियुक्त अध्यक्षा किरण गर्ग एवं सभी पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया एवं अपने पद पर ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।
Post Now India Post Now India