करनाल, 02 जुलाई, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के निर्देशानुसार जिला करनाल में स्वच्छ सुन्दर शौचालय प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंचो तथा महिलाओं को राज्य सरकार के आदेशानुसार जिला स्तर पर एक प्रोग्राम का आयोजन करके सम्मानित किया गया।
बता दें कि जिला मेें स्वच्छ सुन्दर शौचालय प्रतियोगिता का आयोजन जनवरी माह में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2019 तक मासिक अभियान के रूप में किया गया था। यह अभियान पूरे भारत के सभी राज्यों में आयोजित किया गया था। इस अभियान के तहत जिला की सभी ग्राम पंचायतों में व्यक्तिगत शौचालयों पर पेंटिग करवाई गई जिसमें स्थानीय कला, स्वच्छता सन्देश तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के लोगों का इस्तेमाल किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वामित्व की भावना, उच्च गुणवत्ता तथा ग्रामीण क्षेत्र में शौचालयों की दृश्यता में सुधार लाना था।
बॉक्स : प्रतिस्पर्धा की होड में ग्राम पंचायतो ने करवाई उत्कृष्ट पेंटिग
जिला करनाल में स्वच्छ सुन्दर शौचालय प्रतियोगिता में ग्राम पंचायतो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। यह अभियान जिला प्रशासन की देख-रेख में पूरे माह चलाया गया। जिला करनाल की ग्राम पंचायतो में यह अभियान प्रतिस्पर्धा के रूप में चलाया गया। अभियान के दौरान ग्राम पंचायतो ने एक-दूसरे से आगे निकलने की होड में शौचालयों पर बेहतर से बेहतर पेटिंग करवाई।
शौचालय इस्तेमाल में जलसंरक्षण का रखें ध्यान: एडीसी
कार्यक्रम के दौरान एडीसी अनिश यादव ने कहा कि हमें अपने शौचालय का नियमित इस्तेमाल करना चाहिए तथा शौचालय प्रयोग के दौरान जल का बचाव भी करना चहिए। उन्होंने कहा कि हम शौचालय इस्तेमाल के दौरान प्रतिदिन कंई हजारो लीटर पानी बर्बाद कर दे है। हमें चाहिए की हम शौचालय प्रयोग के दौरान फलस की बजाय पानी के डिब्बे का प्रयोग करें। इससे न केवल पानी की बचत होगी बल्कि जलसंरक्षण को भी बढावा मिलेगा।
इस कार्यक्रम के दौरान सहायक परियोजना अधिकारी नरेश कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक राजकुमार सन्धू, सहायक समन्वयक तकनीकी राजीव कुमार शर्मा, विकास चोपड़ा, रोहताश जोगी ढाकवाला, विकास गुप्ता तथा अन्य मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India