Breaking News
Home / Uncategorized / श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा उनकी शिक्षाओं पर आधारित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएं: डीएस ढेसी

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा उनकी शिक्षाओं पर आधारित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएं: डीएस ढेसी

कैथल, 30 अप्रैल: हरियाणा के मुख्य सचिव श्री डीएस ढेसी ने कहा कि आगामी 12 नवम्बर 2019 तक मनाए जा रहे श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा उनकी शिक्षाओं पर आधारित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएं। इसके लिए सभी विश्वविद्यालय आगामी 15 मई तक अपनी कार्य योजना सूचना, जन सक्वपर्क एवं भाषा विभाग के मुख्यालय भिजवाएं ताकि उन्हें अंतिम रूप दिया जा सके।

मुख्य सचिव श्री डीएस ढेसी आज मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव तथा सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के प्रधान सचिव एवं वित्तायुक्त डॉ. राजेश खुल्लर, शिक्षा के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पीके दास, कला एवं सांस्कृतिक विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती धीरा खंडेलवाल तथा सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री समीर पाल सरो के साथ विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला उपायुक्तों एवं राजकीय तथा निजी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव श्री डीएस ढेसी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव को गत 23 नवम्बर 2018 से आगामी 12 नवम्बर 2019 तक मनाया जा रहा है।

मुख्य सचिव श्री डीएस ढेसी ने सभी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से इस प्रकाशोत्सव की तैयारियां आगामी 1 जून से शुरू करने को कहा। उन्होंने कहा कि सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा सभी विश्वविद्यालयों को इस संदर्भ में 19 विषय भेजे गए हैं। इन विषयों में श्री गुरु नानक देव जी के जीवन दर्शन पर आधारित प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी, भाषण प्रतियोगिता, शबद कीर्तन प्रतियोगिता, कवि दरबार या मुशायरा शामिल हैं। हालांकि विश्वविद्यालय अपने स्तर पर अन्य विषयों के चुनाव के लिए भी स्वतंत्र हैं। विश्वविद्यालयों में सेमिनार भी आयोजित किए जा सकते हैं। इसके लिए प्रबुद्घ वक्ताओंं की सूची भी तैयार की जाए।

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव तथा सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के प्रधान सचिव एवं वित्तायुक्त डॉ. राजेश खुल्लर ने कहा कि श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में लोगो लॉन्च किया गया है। इस लोगो में महिलाओं के गौरव को प्रदर्शित किया गया है। इसके तहत यह संदेश दिया गया है कि हमें महिलाओं को भुलाना नहीं चाहिए, जिन्होंने ऐसे महान व्यक्तित्वों को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुरु नानक देव की शिक्षाओं पर आधारित विषय पर शोध करने के लिए भी प्रेरित करें ताकि उनकी शिक्षाओं की वर्तमान समय में प्रासंगिकता का पता लगाया जा सके। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने इन्हीं शिक्षाओं के आधार पर प्रदेश में साठी धान की खेती को किसानों को जागरूक करके काफी हद तक बंद करवा दिया था।

डॉ. राजेश खुल्लर ने कैथल की उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी प्रखर बुद्घि की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने लोगो के संदेश को भली-भांति समझ कर सभी के साथ सांझा किया है। उन्होंने कैथल की उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी को श्री गुरु नानक देव से जुड़े कैथल में स्थित उस स्थान का दौरा करें, जहां पर श्री गुरु नानक देव जी ने साहित्य की रचना की थी। उन्होंने कहा कि मूंदड़ी स्थित महर्षि वाल्मीकि राजकीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं व जीवन पर संस्कृत में शोध को बढावा दिया जाए।
शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पीके दास ने कहा कि वे प्रदेश की सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष में उनकी शिक्षाओं व जीवन पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। इसके अलावा विभिन्न प्रश्नोत्तरी भी आयोजित करवाई जाएंगी। सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री समीर पाल सरो ने विडियो कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ करते हुए कहा कि गत दिनों करनाल में गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं एवं जीवन पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि आगामी 12 नवम्बर तक ऐसे सभी कार्यक्रम किए जाएं। उन्होंने विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों का आह्वïान किया कि वे गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में कम से कम 550 पौधे लगाएं तथा सफाई अभियान भी अवश्य चलाएं।
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर द्वारा लोगो के संदेश का सटीक उत्तर देते हुए कहा कि इस लोगो में यह संदेश दिया गया है कि हमें उन महिलाओं को नहीं भुलाना चाहिए, जिन्होंने महान विभूतियों को जन्म दिया है। उन्होंने न केवल लोगो में छुपे संदेश को समझकर सांझा किया, बल्कि लोगो पर अंकित संदेश को भी सुनाया। उन्होंने कहा कि मूंदड़ी स्थित महर्षि वाल्मीकि राजकीय संस्कृत विश्वविद्यालय तथा क्योडक़ स्थित एनआईआईएलएम निजी विश्वविद्यालय द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र हुड्डïा, क्योडक़ स्थित एनआईआईएलएम निजी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *