Breaking News
Home / Health / संवेदनशील चिन्हित क्षेत्रों में मोबाईल टीमे बच्चों को पिलाएंगी पोलियो की खुराक: फुलिया

संवेदनशील चिन्हित क्षेत्रों में मोबाईल टीमे बच्चों को पिलाएंगी पोलियो की खुराक: फुलिया

कुरुक्षेत्र 5 मार्च: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चिन्हित किए गए संवेदनशील क्षेत्र झुग्गी-झौपंडी, इंटों के भट्टïों सहित अन्य जगहों पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए मोबाईल टीमों को भेजा जाएगा। इस जिले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित ना रहे।
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की जिला टास्क फोर्स की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले सीएमओ डा. सुखबीर सिंह व डिप्टी सिविल सर्जन डा. अनुपमा ने पावर प्रेजेंटेशन के जरिए 10 से 12 मार्च तक चलने वाले 3 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान और नियमित टीकाकरण अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस जिले में 1 लाख 582 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 645 बूथ बनाए गए है, 41 राहगिरी टीम, 48 मोबाईल टीमे, 2058 टीकाकरण टीमे और 104 सुपरवाईजर को नियुक्त किया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हाई रिस्क क्षेत्रों में विशेष फोकस रखना होगा और इन क्षेत्रों में ई-रिक्शा के माध्यम से मोबाईल टीमों को बच्चों तक भेजकर एक-एक बच्चे को पल्स पोलियो की खुराक पिलानी होगी और आयुनुसार टीकाकरण के लक्ष्य को भी पूरा करना होगा। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुर्वेदिक विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारी आपसी तालमेल के साथ काम करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने आयुर्वेदिक विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि पल्य पोलियो अभियान को गम्भीरता से ले और इस अभियान में ईमानदारी के साथ डयूटी देना सुनिश्चित करे। अगर किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी राष्टï्रीय टीकाकरण शैडयूल के तहत बच्चों को पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर कामयाब बनाएंगे ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह सके। सीएमओ डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा चिन्हित किए गए 9 देशों में जाने से पहले पोलियो की खुराक लेनी जरुरी है, इसलिए निर्धारित देशों में जाने से 28 दिन पहले खुराक लेना सुनिश्चित करे ताकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किया जा सके। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डा. एनपी सिंह, डा. आरके सहाय, पीओआईसीडीएस नीना कपूर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

पीलिया फैलने के मामलें में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें प्रशासन, एसडीएम को नियुक्त किया नोडल अधिकारी

कुरुक्षेत्र 26 जनवरी। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सेक्टर 3 में पीलिया फैलने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *