Breaking News
Home / Uncategorized / संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथो की पहचान करना सुनिश्चित करे अधिकारी

संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथो की पहचान करना सुनिश्चित करे अधिकारी

कुरुक्षेत्र 5 सितम्बर: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि जिले में संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों की पहचान की जा रही है, इसके लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों और सम्बन्धित आरओ की डयूटी लगाई गई है। यह अधिकारी जल्द ही अपनी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में दे देंगे। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2019 को क्वालीफाईंग तिथि मानकर कोई भी पात्र व्यक्ति अपनी वोट बनवा सकता है। इसके लिए उसको फार्म नम्बर 6 भरना होगा तथा वह फार्म सम्बन्धित बीएलओ, ईआरओ या चुनाव कार्यालय में जमा करवा सकता है।

उन्होंने कहा कि जिले में मतगणना केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है, जिसके तहत शुक्रवार को शाहबाद के मतगणना केन्द्रों का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए टोल फ्री नम्बर 1950 की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है, इस नम्बर पर कोई भी व्यक्ति चुनाव व अपने वोट से सम्बन्धित जानकारी ले सकता है। चुनाव से सम्बन्धित जिले में स्वीप गतिविधियां भी जारी है तथा लोगों को प्रचार के माध्यम से भी मतदान के प्रति जागरुक किया जा रहा है। इसके अलावा राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर ली गई है, जिसमें उनको आदर्श चुनाव आचार संहिता के बारे में विस्तार से बताया गया है। उन्होंने कहा कि जिले व उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले राहगिरी कार्यक्रमों में भी लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया जा रहा है तथा उन्हें अपना वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *