Breaking News
Home / Uncategorized / सांसद सैनी दर्जनभर गांवों में पहुंचे गुरु रविदास जयंती कार्यक्रमों में

सांसद सैनी दर्जनभर गांवों में पहुंचे गुरु रविदास जयंती कार्यक्रमों में

कुरुक्षेत्र। सांसद राजकुमार सैनी ने लोकसभा क्षेत्र के दर्जन भर गावों में संत शिरोमणि रविदास जयंती शिरकत की। सांसद सैनी ने लाडवा के गांव झीरबड़ी में संबोधित करते हुए सर्वप्रथम शहीदों एवं संत शिरोमणि रविदास जी को नमन किया। सांसद ने कहा की गुरु रविदास जी हमेशा अन्याय के खीलाफ़ लड़े हमे उनसे सीख लेनी चाहिए। सांसद ने सांसद निधी कोष से 4 लाख ग्राम विकास के लिए देने की घोषणा की। इस मौके पर सांसद सैनी ने ग्रामीणों को बसपा लोसुपा गठबंधन पर बधाई दी। इसके बाद सांसद राजकुमार सैनी लाडवा के गांव इसरगढ़ पहुुुंचे, जहां सैनी ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। यहां पहुंचने पर लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी एवं सरपंच गुरुदत शर्मा ने सांसद सैनी का स्वागत किया। यहां सांसद सैनी ने सांसद निधी कोष से दिए गए हुए 5 लाख रुपऐ से बने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन का उद्घाटन किया। राजकुमार सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि वे सदैव ही कमजोर तबके की लड़ाई लड़ते आए हैं और आगे भी यूंही लडते रहेंगें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *