Breaking News
Home / Uncategorized / सीएम विंडो की शिकायते नहीं रहनी चाहिए ओवर डयू: फुलिया

सीएम विंडो की शिकायते नहीं रहनी चाहिए ओवर डयू: फुलिया

कुरुक्षेत्र 7 जनवरी उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जिलास्तर पर मुख्यमंत्री की सीधी शिकायत दर्ज करवाने के लिए लोग सीएम विंडो पर सहजता से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। इस सीएम विंडो के माध्यम से जिला कुरुक्षेत्र में 6023 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। इस सीएम विंडो से सम्बन्धित शिकायतों को सभी अधिकारी गम्भीरता से लेकर काम करना सुनिश्चित करे और सभी शिकायतों का समय रहते समाधान करे, इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में सीएम विंडो, हरपथ, सोशल मीडिया के मामलों की फीडबैक हासिल करने के लिए अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त ने डीडीपीओ कार्यालय से सम्बन्धित 2, डीआरओ से सम्बन्धित 2, लोक निर्माण विभाग, एसडीएम पिहोवा, पब्लिक हेल्थ, बीडीपीओ थानेसर से सम्बन्धित लम्बित एक-एक समस्या का शीघ्र समाधान करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में 7 जनवरी 2019 तक अब तक सीएम विंडो पर 6248 शिकायते प्राप्त हुई है। इसमें से 6023 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। इन्ही में से 11 सीएम विंडो की नई शिकायते है, 133 शिकायतों पर एक्शन टेकन रिपोर्ट भेज दी गई है, 35 शिकायतों के बारे में स्पष्टïीकरण मांगा गया है और 81 शिकायतों पर एक्शन लिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर सबसे ज्यादा 2595 शिकायते जिला विकास एवं पंचायत विभाग के पास पहुंची है, इनमें से 2481 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है और इसमें से 80 पर एक्शन टेकन रिपोर्ट भेज दी गई है, 34 शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है और 15 शिकायतों के बारे में स्पष्टïीकरण मांगा गया है। इसके अलावा केडीबी द्वारा 38, एसडीएम थानेसर द्वारा 161, जिला परिषद द्वारा 25, डीआरसीएस द्वारा 20, डीएसडब्लयूओ द्वारा 41, तहसीलदार पिहोवा द्वारा 138, पशुपालन विभाग द्वारा 21, कृषि विभाग द्वारा 58, डीईटीसी द्वारा 6, डीएफएससी द्वारा 82, डीडब्लयूओ द्वारा 22, डीआरओ द्वारा 266, पंचायत विभाग द्वारा 31, लाडवा नगर पालिका द्वारा 49, पिहोवा नपा द्वारा 33, शाहबाद नपा द्वारा 17, थानेसर नप द्वारा 259, लोक निर्माण विभाग द्वारा 98, क्षेत्रिय कार्यालय द्वारा 17, एसडीएम पिहोवा द्वारा 104, तहसीलदार थानेसर द्वारा 272 व जन स्वास्थ्य द्वारा 38 समस्याओं का समाधान किया गया है।उन्होंने कहा कि बीडीपीओ थानेसर द्वारा 806, बीडीपीओ पिपली द्वारा 167, बीडीपीओ लाडवा द्वारा 5, बीडीपीओ बाबैन द्वारा 8, बीडीपीओ इस्माईलाबाद द्वारा 6, बीडीपीओ शाहबाद द्वारा 11, बीडपीओ पिहोवा द्वारा 21 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। इस मौके पर एडीसी अनिश यादव, एसडीएम अनिल यादव, एसडीएम सुशील कुमार, नगराधीश संयम गर्ग, डीआरओ डा. चांदी राम, डीडीपीओ कपिल शर्मा, डीआईपीआरओ सुरेश कंवर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
सरल केन्द्र में समस्याओं का निपटारा करने पर कुरुक्षेत्र को मिला चौथा रैंक
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सरल केन्द्र और अटल सेवा केन्द्र के माध्यम से लोगों को 425 सेवाओं और योजनाओं का लाभ आनलाईन प्रणाली से दिया जा रहा है, इस प्रणाली के माध्यम से अब तक लोगों ने 3 लाख 32 हजार 218 आवेदन किए है, इनमें से 3 लाख 24 हजार 740 आवेदनों पर कार्रवाई की जा चुकी है, इनमें से 86 प्रतिशत आवेदनों पर कार्रवाई समय रहते की गई है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र लोगों को सरल केन्द्र के माध्यम से सेवाए देने के मामले में प्रदेश में चौथे रैंक पर है।
हरपथ में कुरुक्षेत्र को मिले थ्री-स्टार
उपायुक्त ने कहा कि हरपथ से सम्बन्धित मामलों का निपटारा करने में कुरुक्षेत्र को हरियाणा प्रदेश में थ्री-स्टार प्राप्त हुए है। इस जिले का हरपथ से सम्बन्धित सिर्फ एक मामला लमिब्त है बाकी सभी का समाधान किया जा चुका है।
सोशल मीडिया की शिकायतों का करे शीघ्र समाधान
उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर लम्बित शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के आदेश देते हुए कहा कि बीडीपीओ लाडवा, नपा सचिव पिहोवा, बीडीपीओ थानेसर, बिजली विभाग, बीडीपीओ इस्माईलाबाद अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित सोशल मीडिया की शिकायतों का शीघ्र समाधान करे, इस मामले में लापरवाही सहन नहीं होगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *