Breaking News
Home / Social / सैशन जज ने बुजुर्ग लोगों को दोपहर का खाना किया सर्व

सैशन जज ने बुजुर्ग लोगों को दोपहर का खाना किया सर्व

कुरुक्षेत्र 13 मई: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतप्रकाश ने लाडवा के बाबा बंसी वाला वृद्घाश्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सैशन जज ने स्वयं बुजुर्गो को दोपहर का खाना वितरित किया। सैशन जज संतप्रकाश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने सबसे पहले वृद्घाश्रम के लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुनने के साथ-साथ दिनचर्या पर भी बातचीत की। इसके बाद बुजुर्गो को दोपहर का खाना भी वितरित किया। इसके पश्चात सैशन जज संतप्रकाश और सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने जीवनमय बालाश्रम का भी औचक निरीक्षण किया और बच्चों से रुबरु हुए तथा उनकी समस्याओं को सुना और समाधान करने के आवश्यक दिशा-निर्र्देश भी दिए।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *