Breaking News
Home / Lok Sabha Election / हरियाणा के स्पैशल आब्जर्वर राघव चंद्रा ने सोमवार को स्थानीय आरकेएसडी कॉलेज हॉल में पहुंचकर ईवीएम व वीवीपैट को तैयार करने की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया

हरियाणा के स्पैशल आब्जर्वर राघव चंद्रा ने सोमवार को स्थानीय आरकेएसडी कॉलेज हॉल में पहुंचकर ईवीएम व वीवीपैट को तैयार करने की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया

कैथल, 6 मई: हरियाणा के स्पैशल आब्जर्वर राघव चंद्रा ने सोमवार को स्थानीय आरकेएसडी कॉलेज हॉल में पहुंचकर ईवीएम व वीवीपैट को तैयार करने की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह, उपमंडलाधीश ईशा कंबोज, अनिल नागर, महेंद्र पाल आदि उपस्थित थे।

स्पैशल आब्जर्वर राघव चंद्रा ने मशीनों को तैयार करने की फीडबैक लेते हुए कहा कि सभी मशीनों को तैयार करके और सील लगाकर स्ट्रांग रूम में रखे इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। जिला कैथल में चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर संतोष जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से संबंधित कार्य ठीक हो रहे हैं और इसमें निरंतर तेजी लाकर पूरा कर लिया जाए। चुनाव आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों अनुसार सभी कार्य किए जाएं। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने जिला में चुनाव संबंधित सभी जानकारी स्पैशल आर्ब्जवर को दी। उन्होंने बताया कि रैंडोमाईजेशन के जरिए विधानसभा क्षेत्र अनुसार ईवीएम व वीवीपैट अलाट किए गए हैं। मशीनों को तैयार करने के लिए इंजीनियर के साथ-साथ उच्चाधिकारियों की डयूटियां लगाई गई हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडिया, तहसीलदार छोटू राम, चुनाव कानूनगो शमशेर सिंह, सुदेश सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *