Breaking News
Home / Uncategorized / हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण पंचकूला के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण करनाल की ओर से 9 तरह के जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं

हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण पंचकूला के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण करनाल की ओर से 9 तरह के जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं

करनाल 25 जून: हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण पंचकूला के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण करनाल की ओर से 9 तरह के जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं जिसमें गरीबी उन्मूलन, नशा उन्मूलन, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, छुआछूत, मानसिक रोग एवं मानसिक रूप से विकलांग, असंगठित श्रमिकों, जल संचयन तथा जानवरों के अधिकार शामिल हैं। मानसिक रोगी व मानसिक रूप से विकलांग लोगों की पहचान एवं सहायता के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से पैनल के अधिवक्ताओं, पैरा लीगल वॉलिंटियरों, गैर सरकारी संस्थानों तथा कुछ सरकारी विभागों की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं जो करनाल के अलग-अलग हिस्सों में जाकर शिविरों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

इसी कड़ी में सोमवार देर सायं पैनल की अधिवक्ता संगीता वर्मा तथा पैरा लीगल वॉलिंटियर रीटा ने सिरसी गांव में गरीबी उन्मूलन विषय पर एक शिविर लगाया जिसमें उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। इसी तरह पैनल अधिवक्ता समीर अग्रवाल ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए, रमन मल्होत्रा ने मानसिक रोगी एवं मानसिक रूप से विकलांग लोगों के लिए, ऋचा नहोरिया ने घरेलू हिंसा तथा श्रवण सिंह ने नशा उन्मूलन विषय पर लोगों को जागरूक किया। इसी तरह आने वाले दिनों में नारी निकेतन, जिला कारागार, पैलेस ऑफ सेफटी तथा बाल भवन मधुबन में डा. आशीष अग्रवाल मनोचिकित्सक के नेतृत्व में मानसिक रूप से विकलांग व मानसिक रोग से ग्रस्त लोगों की पहचान एवं सहायता के लिए शिविर लगाए जाएंगे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *