Breaking News
Home / Lok Sabha Election / अब दूध की थैलियों के माध्यम से भी दिया जाएगा मतदान का सन्देश

अब दूध की थैलियों के माध्यम से भी दिया जाएगा मतदान का सन्देश

करनाल, 26 अप्रैल:व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी स्वीप गतिविधियों के नोडल अधिकारी अनिश यादव ने बताया कि जिला के मतदाताओं को हर तरीके से जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन हररोज नये-नये तरीको से मतदाताओ को 12 मई 2019 को लेाकतंत्र के महापर्व में अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक कर रहा है। इसी कड़ी में मोडर्न डेयरी ने पहल करते हुए दूध की थैलियों पर मतदान की तारीख अंकित करवाई है।

डेयरी द्वारा वोट के अधिकार के महत्व को दूध की थैलियों पर उकेरा गया है तथा दिल्ली व हरियाणा में 12 मई 2019 को मतदान करने तथा पंजाब में 19 मई को मतदान करने बारे अपील की गई है। होटल संचालको के मत का निशान दिखाने पर होटल में खाने पर छूट के आइडिया के बाद दूध की थैलियों पर मत तिथि अंकित करवाना एक इनोवेटिव आइडिया है।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *