Breaking News
Home / Social / अब बाबैन ब्लॉक की तर्ज पर लाडवा ब्लॉक को बनाया जाएगा पोलिथीन मुक्त: सैनी

अब बाबैन ब्लॉक की तर्ज पर लाडवा ब्लॉक को बनाया जाएगा पोलिथीन मुक्त: सैनी

लाडवा, 5 जून। लाडवा विधायक डॉक्टर पवन सैनी ने कहा कि बाबैन ब्लॉक के बाद अब लाडवा ब्लॉक को भी पालिथीन मुक्त किया जाएगा। पॉलिथीन मुक्त करने के लिए लाडवा ब्लॉक में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत प्रत्येक गांव में कपड़े से बने थैले ( कैरी बैग )वितरित किए जाएंगे। इस अभियान के तहत लाडवा ब्लॉक की 54 ग्राम पंचायतों में कपड़े से बने थैले वितरित कर लोगों को पॉलिथीन के दुरुपयोग के बारे में जागरूक किया जाएगा। विधायक बुधवार को अपने दौरे के दौरान कई गांवों में ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे।

लाडवा विधायक डा. पवन सैनी ने कहा कि पॉलिथीन मुक्त अभियान की शुरुआत बाबैन ब्लॉक से की थी जिसको पॉलिथीन मुक्त कर दिया गया है प्रत्येक गांव में कपड़े के बने थैले वितरित किए गए हैं। इस अभियान के तहत अब लाडवा ब्लॉक को पॉलिथीन मुक्त किया जाएगा और इसके बाद पिपली ब्लॉक ने भी पॉलिथीन मुक्त करने का अभियान की शुरुआत की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास करने का काम किया है। भाजपा सरकार के पिछले पांच साल के शासनकाल में पूरे रिकार्ड विकास कार्यों से विपक्षी दलों की नींद हराम हो रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने पांच साल के शासनकाल में वे कार्य कर दिखाए हैं, जो कांग्रेस अपने 55 साल के शासनकाल में भी नहीं कर पाई थी। इन्हीं उपलब्धियों और विकास कार्यों के बलबूते पर केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पहली बार मेरिट के आधार पर युवाओं को नौकरियां देने का काम किया गया। सरकार ने बिना खर्ची व पर्ची के नौकरियां लगाने का काम किया। सरकार की इस पॅालिसी के तहत ऐसे गरीब परिवारों व मैरिट में स्थान पाने वाले युवाओं को भी सरकारी नौकरी में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ये सब भाजपा सरकार की नीतियों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कुशल नेतृत्व का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन परिवारों के लिए भी सरकारी नौकरियों में आने का मौका दिया, जो कभी सरकारी नौकरी की आस नहीं रख पाते थे। उन्होंने ऐसे परिवारों को जिनके परिवार के पास सरकारी नौकरी नहीं थी, उन्हें विशेष तौर पर पांच अंक देने का प्रावधान रखा जिसके कारण उनको सरकारी नौकरी में फायदा मिला।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *