Breaking News
Home / Crime / अवैध रूप से शराब बेचते हुए दो काबू

अवैध रूप से शराब बेचते हुए दो काबू

कुरूक्षेत्र 16 जनवरी 2019-  थाना शहर थानेसर पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचते हुए दो को किया काबू। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता मनजीत पांचाल ने बताया कि गत दिवस थाना शहर थानेसर के हवलदार सतबीर सिहं ने गुप्त सूचना के आधार पर वरूण वासी मसीटा हाऊस थानेसर को लक्ष्मण कालोनी थानेसर पर अवैध रूप से शराब बेचते हुए काबू किया और उसके कब्जे से 10 बोतल शराब ठेका देशी बरामद की। एक अन्य मामले मे थाना शहर थानेसर के एएसआई बलजीत सिहं ने गुप्त सूचना के आधार पर सुखदेव सिहं वासी शोरगीर बस्ती इन्द्रा कालोनी थानेसर को अंकुर वाली गली बंसल मेडीकोज थानेसर से काबू करके उसके कब्जे से 12 बोतल शराब ठेका देशी बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू करके उनके विरूध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफतार कर लिया है । जांच जारी है।

About postnow

Check Also

गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *