कुरुक्षेत्र 25 दिसंबर । थाना शहर थानेसर ने अवैध रूप से शराब बेचते हुए किया एक काबू । इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता मंजीत पंचाल ने बताया कि थाना शहर थानेसर के हवलदार शमशेर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर रविंद्र कुमार वासी कीर्ति नगर को सलारपुर रोड कुरुक्षेत्र पर अवैध रूप से शराब बेचते हुए काबू किया और उसके कब्जे से 8 बोतल शराब ठेका देसी बरामद की । पुलिस ने आरोपी को काबू करके उसके विरुद्ध थाना शहर थानेसर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है । जांच जारी है।
Check Also
गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …
Post Now India Post Now India