जिला कुरुक्षेत्र के डिटेक्टिव स्टाफ ने नशीले पदार्थ सहित क्यिा एक काबू । इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गत दिवस जिला कुरुक्षेत्र की डिटेक्टिव स्टाफ के निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में एस आई रिषीपाल हवलदार प्रवीण कुमार, हवलदार जसबीर सिंह, सिपाही भजन सिंह, सिपाही जगदीप सिंह व चालक हवलदार निर्मलजीत सिंह थाना पेहवा एरिया गश्त पर थे । किसी समाज सहयोगी सूचना दी की एक स्कॉर्पियो गाड़ी जिसका नंबर एचआर 41 एच 5909 जो कैथल से पेहवा की तरफ आ रही है जिसके अंदर नशीला पदार्थ है सूचना के आधार पर एसआई ऋषि पाल ने अपनी टीम के साथ गुमथला गड़ु चैक कैथल पेहवा रोड पर नाकाबंदी करके वहींक्लों की चेकिंग शुरू कर दी चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्किार्पियों गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके अंदर से 900 ग्राम अफीम बरामद हुई। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अमनदीप वासी रोहटी बताया पुलिस ने गाड़ी को कब्जा में लेकर आरोपी को काबू करके उसके विरूध थाना पेहवा में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है । जिसको आज माननीय अदालत में पेश किया गया माननीय अदालत ने आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच जारी है।
Check Also
गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …
Post Now India Post Now India